West Indies Qualification Senario for ODI World Cup 2027: अगले साल होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू हो चुकी है. इस वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें से 8 टीमों ने अपनी जगह पक्की कर ली है. वहीं, दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-3 से हार के बाद वेस्टइंडीज की मुश्किलें और भी बढ़ गई है.
कैरिबियाई टीम पिछले वर्ल्ड कप में भी नहीं खेल सकी थी. ऐसे में सबके मन में यही सवाल है कि क्या वेस्टइंडीज फिर से वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा? हालांकि, वेस्टइंडीज की टीम अब भी वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर सकती है. आइए जानते हैं क्या हैं समीकरण.
2027 वर्ल्ड कप के लिए 8 टीमों ने किया क्वालीफाई
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा. मेजबान होने के नाते साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे ने डायरेक्ट एंट्री कर ली है. हालांकि, नामिबिया फुल मेंबर टीम नहीं है, इसलिए उसे क्वालीफिकेशन राउंड खेलकर वर्ल्ड कप में जगह बनानी होगी. आईसीसी ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफिकेशन के लिए 30 सितंबर 2026 को कट-ऑफ तारीख तय की है. इस तारीख तक वनडे रैंकिंग में शीर्ष-8 स्थान पर रहने वाली टीमें सीधे टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगी, जबकि बाकी 4 टीमों का फैसला क्वालीफायर टूर्नामेंट से होगा.
मौजूदा रैंकिंग के मुताबिक, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के अलावा, भारत, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. वहीं, तय सयम तक अगर अफगानिस्तान और बांग्लादेश क्रमश: 8वें और 9वें स्थान पर बने रहते हैं तो वे भी वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर जाएंगे. ऐसे में 10वें स्थान पर मौजूद वेस्टइंडीज के लिए सीधा टिकट हासिल करना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है.
वेस्टइंडीज पर मंडराया वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा
आईसीसी वनडे टीम रैंकिंग में फिलहाल 10वें स्थान पर मौजूद वेस्टइंडीज के खाते में 77 रेटिंग अंक है. अगर टीम 30 सिंतबर 2026 तक अपनी रैंकिंग में सुधार नहीं कर पाती है तो उसे 2027 वर्ल्ड कप में जगह बनाने लिए क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट खेलना होगा. ऐसे में वेस्टइंडीज को 2023 वर्ल्ड कप से पहले जैसी निराशाजनकर स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, जहां उसे क्वालिफायर में हार के साथ पहली बार वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ा था.
ये भी पढ़ें- ICC ODI Rankings: नंबर-1 की कुर्सी पर शुभमन गिल समेत 3 भारतीयों ने ठोकी दावेदारी, इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम
वेस्टइंडीज कैसे कर सकती है क्वालीफाई?
वेस्टइंडीज को अगर वर्ल्ड कप का डायरेक्ट एंट्री चाहिए, तो उसे अफगानिस्तान को पछाड़कर आठवां स्थान हासिल करना होगा. वेस्टइंडीज की अगली वनडे सीरीज घरेलू मैदान पर भारत के खिलाफ होगा, जो 27 सितंबर से शुरू होगी. हालांकि, 30 सितंबर की कट-ऑफ तारीख तक उसे भारत के खिलाफ सिर्फ दो वनडे मैच खेलने का मौका मिलेगा. अगर वेस्टइंडीज शुरुआती दोनों वनडे मैचों में भारत को हराने में सफल रहती है, तो उसकी रेटिंग में सुधार जरूर होगा. लेकिन अफगानिस्तान को पछाड़कर आठवें स्थान पर पहुंचना मुश्किल होगा.
दूसरी ओर, अफगानिस्तान की अगली वनडे सीरीज अगस्त में आयरलैंड के खिलाफ है. अगर अफगानिस्तान की टीम इस सीरीज में दो मैच जीत लेती है, तो उसका शीर्ष-8 में स्थान लगभग सुरक्षित हो जाएगा. वहीं, यदि आयरलैंड की टीम सीरीज में अफगानिस्तान को बड़े अंतर से हार देती है तो उसकी रेटिंग में गिरावट आएगी, जो वेस्टइंडीज के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. ऐसे में कैरेबियाई टीम दुआ करेगी कि अफगानिस्तान की टीम आयरलैंड के खिलाफ सीरीज गंवा दे. इसके बाद भारत के खिलाफ शुरुआती दोनों वनडे में वेस्टइंडीज को वर्ल्ड कप का टिकट दिला सकती है. आखिर में दोनों टीमों के रेटिंग अंकों के आधार पर ही यह तय होगा कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए सीधा क्वालीफाई करने वाली 8वीं टीम कौन होगी.
ये भी पढ़ें- आस्था का अनोखा नजारा, नंगे पैर कीचड़ में चलते दिखे विराट-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
34 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines