आस्था का अनोखा नजारा, नंगे पैर कीचड़ में चलते दिखे विराट-अनुष्का, प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन

Virat Kohli and Anushka Sharma: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए वृंदावन आते हैं. वह प्रेमानंद महाराज के भक्तों में से एक हैं. आज उन्होंने गुरु पूर्णिमा के अवसर से पहले प्रेमानंद महाराज के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया.

Untitled design (2)

Photo Credit- Social Media

Virat Kohli and Anushka Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा आज 22 जुलाई बुधवार को प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचे. उन्होंने यमुना कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद के दर्शन किए. इस दौरान विराट और अनुष्का वृंदावन की गलियों में नंगे पैर चलते हुए नजर आए. इस समय प्रेमानंद महाराज यमुना पार स्थित यमुना कुंज आश्रम में एकांतवास कर रहे हैं. विराट और अनुष्का ने यहां पर संत प्रेमानंद के दर्शन कर पूजा-अर्चना की.

विज्ञापन

विराट और अनुष्का की अनोखी आस्था

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए जाते हुए नजर आए, तो उनकी आस्था का अनोखा नजारा देखने को मिला. विराट-अनुष्का का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. वीडियो में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों नंगे पैर वृंदावन की कीचड़ भरी गलियों में चलते नजर आ रहे हैं. वह सादगी भरे अंदाज में नंगे पैर आगे बढ़ते दिखे, इसके साथ ही उन्होंने राधे-राधे कहकर आसपास मौजूद लोगों का अभिवादन किया. ऐसे में उनकी विनम्रता और आस्था साफ नजर आती है.

विज्ञापन

विराट-अनुष्का का आध्यात्मिक जुड़ाव

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इससे पहले भी कई बार प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए वृंदावन में नजर आ चुके हैं. आरसीबी के आईपीएल 2026 खिताब जीतने के बाद विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए आए थे. इस बार उनकी यात्रा गुरु पूर्णिमा के पर्व को लेकर चर्चा में है. बता दें कि, विराट और अनुष्का आध्यात्म, ध्यान और शांति के लिए व्यस्त जीवनशैली को छोड़कर धार्मिक स्थलों पर शांति के पल बिताते हैं. इस बार का उनका यह दौरा पूरी तरह से गोपनीय था. विराट और अनुष्का ने इस बार प्रेमानंद महाराज के दर्शन के साथ ही प्रेमानंद महाराज के गुरु के भी दर्शन किए. वह दोनों वृंदावन में बाराहघाट स्थित गुरु गौरांगी शरण के आश्रम पहुंंचे और वहां पूजा-अर्चना और दर्शन किए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ