26 चौके और 2 छक्के… हेली मैथ्यूज ने 182 रन ठोक रचा इतिहास, फिर भी दीप्ति शर्मा को नहीं छोड़ पाई पीछे

Hayley Matthews: वेस्टइंडीज की धाकड़ महिला बल्लेबाज हेली मैथ्यूज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में बल्ले से तहलका मचा दिया. मैथ्यूज ने 152 गेंदों पर 182 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर इतिहास रच दिया है.

Hayley Matthews

हेली मैथ्यूज ने वेस्टइंडीज के लिए बनाया सबसे बड़ा वनडे स्कोर (PIC Credit - @cricbuzz/X)

West Indies vs Zimbabwe, Hayley Matthews: वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज हेली मैथ्यूज ने वनडे क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. मैथ्यूज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में बल्ले से तबाही मचाते हुए तूफानी शतक जड़ा और 152 गेदों पर 182 रनों की विस्फोटक पारी खेली. हालांकि, वह दोहरा शतक लगाने से चूक गई. इसके बावजूद उन्होंने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. मैथ्यूज अब महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास में छठा सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं.

विज्ञापन

हेली मैथ्यूज ने वेस्टइंडीज के लिए बनाया सबसे बड़ा वनडे स्कोर

जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबााजी का फैसला करने के बाद ओपनिंग करने उतरी हेली मैथ्यूज ने मैदान पर उतरते ही आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी और देखते ही देखते शतक ठोक दिया. मैथ्यूज ने 108 गेंदों पर अपना 13वां वनडे शतक पूरा किया. उन्होंने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 156 गेंदों में 182 रनों की धमाकेदार पारी खेली. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 26 चौके और 2 छक्के जड़े.

विज्ञापन

इसी के साथ वह वेस्टइंडीज के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाली महिला क्रिकेटर बन गईं. इससे पहले यह रिकॉर्ड स्टेफनी टेलर के नाम दर्ज था. सारा ने फरवरी 2013 में श्रीलंका के खिलाफ 171 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने रियालेना ग्रिमंड के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 128 रनों की शानदार पार्टनरशिप की. उनकी तूफानी पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 6 विकेट पर 299 रनों का स्कोर खड़ा किया.

विज्ञापन

दीप्ति शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ने से चूकी

वहीं, 182 रनों की पारी के साथ हेली मैथ्यूज महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास का छठा सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. हालांकि, वह भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गईं. महिला वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की बल्लेबाज एमेलिया केर के नाम दर्ज है, जिन्होंने जून 2018 में डबलिन में आयरलैंड के खिलाफ नाबाद 232 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी. वहीं, दीप्ति 188 रनों की पारी के साथ इस लिस्ट में चौथे स्थान पर काबिज हैं. मैथ्यूज अगर 7 रन और बनाने में कामयाब रहती तो वह दीप्ति को पछाड़ कर इस लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच जाती.

ODI क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली महिला क्रिकेटर

  • 232* – एमेलिया केर (न्यूजीलैंड)
  • 229* – बेलिंडा क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया)
  • 195* – चमारी अट्टापट्टू (श्रीलंका)
  • 188 – दीप्ति शर्मा (भारत)
  • 184* – लौरा वोल्वार्ड्ट (साउथ अफ्रीका)
  • 182 – हेली मैथ्यूज (वेस्टइंडीज)

ये भी पढ़ें- चोटिल खिलाड़ियों को लेकर आर अश्विन ने उठाए सवाल, BCCI को दिया अहम सुझाव

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ