रोहित शर्मा के साथ अपने रिश्ते को लेकर बोले हेड कोच गौतम गंभीर, अफवाहों पर लगाया विराम

Team India: टीम इंडिया का हेड कोच बनने से पहले गौतम गंभीर का दिग्गज रोहित शर्मा के साथ रिश्ता बहुत ही अच्छा था. लेकिन हाल के समय में दोनों के बीच खराब रिश्ते की खबरें चल रही है. इस बीच हेड कोच गंभीर ने हिटमैन को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Gautam Gambhir and Rohit Sharma

Gautam Gambhir ने Rohit Sharma को लेकर दिया बड़ा बयान (Pic Credit- ANI)

Team India: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के बीच रिश्ते खराब हो गए हैं, ऐसी खबरें लगभग पिछले 1 साल से चल रही है. रोहित का टेस्ट करियर जल्दी खत्म होने और वनडे की कप्तानी जाने के पीछे फैंस गौतम गंभीर को ही जिम्मेदार मानते हैं. ऐसे में इन दोनों के बीच बातचीत बंद की भी मीडिया रिपोर्ट्स आ रही थी. अब टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए रोहित शर्मा के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है. 

विज्ञापन

रोहित शर्मा को लेकर बोले हेड कोच गौतम गंभीर 

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने जिओस्टार को इंटरव्यू दिया है. जहां पर उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ अपने रिश्ते को लेकर कहा, ‘रोहित और मेरा रिश्ता सिर्फ कप्तान और कोच का नहीं था. जब रोहित टीम में आए, मैं उस समय सीनियर प्लेयर था, इसलिए रोहित और मेरा रिश्ता तब से है. रोहित मुझे तब से जानते हैं, इसलिए अक्सर जब आप साथ खेलते हैं, तो चीजें बहुत आसान हो जाती हैं और असल में वह मेरी सोच जानते हैं और मैं उनकी सोच जानता हूं.’

विज्ञापन

अपने रिश्ते को लेकर आगे बोलते हुए हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा, ‘कल मेरी कुछ और सोच हो सकती है. वहीं कप्तान की कुछ और सोच हो सकती है, लेकिन आखिर में, जो भी टीम के सबसे अच्छे हित में हो, अगर वही आखिरी फैसला है, तो उससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता. मैंने जिन 4 कप्तानों के साथ काम किया है, उनके साथ मेरा यही अनुभव रहा है कि सबका फोकस इंडियन क्रिकेट रहा है.’  

हिटमैन की और बढ़ सकती हैं मुश्किलें 

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर फिलहाल बहुत ज्यादा ट्रोल हो रहे हैं. तीनों ही फॉर्मेट में टीम इंडिया का प्रदर्शन पहले के मुकाबले गिरा है. ऐसे में दबाव उनके ऊपर बढ़ता जा रहा है. खासकर न्यूजीलैंड के दौरे पर तीनों ही फॉर्मेट में गौतम गंभीर का असली टेस्ट होने वाला है. अगर वहां पर टीम को हार मिली, तो गंभीर को टीम इंडिया से हटाने की मांग और ज्यादा बढ़ सकती है. 

विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ रोहित शर्मा के लिए भी मुश्किलें लगातार बढ़ रही है. टेस्ट और टी-20 फॉर्मेट को रोहित शर्मा पहले से ही छोड़ चुके हैं. अब वो इंटरनेशनल लेवल पर सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हुए नजर आते हैं. अब वनडे फॉर्मेट में भी रोहित की जगह को लेकर सवाल उठ रहे हैं. ऐसे में अब हर सीरीज में रोहित शर्मा के ऊपर खुद को साबित करने का दबाव होता है. आने वाली वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भी रोहित शर्मा के ऊपर ये दबाव होगा. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ