West Indies Cricket Contracts: वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने नया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी किया है। इस बार के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के जरिए वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को लेकर बड़ा फैसला किया है। दरअसल खिलाड़ियों को पहली बार मल्टी-ईयर कॉन्ट्रैक्ट मिलने वाला है। वहीं सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से एक बार फिर वेस्टइंडीज के कई बड़े खिलाड़ियों को बाहर रखा गया है, जबकि ये खिलाड़ी लगातार कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज के लिए अपना डेब्यू करने वाले कावेम हॉज को अपना पहला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला है।
सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में 15 पुरुष और 15 महिला खिलाड़ी शामिल
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड और वेस्टइंडीज प्लेयर्स एसोसिएशन के बीच 4 साल का एमओयू साइन होने के बाद ये सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी हुआ है। 15 पुरुष खिलाड़ियों में से 6 खिलाड़ियों को मल्टी-ईयर कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। जिसमें शे होप, अलजारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोटी और जेडन सील्स शामिल हैं। इसके अलावा 15 महिला खिलाड़ियों में से तीन शीर्ष खिलाड़ियों को मल्टी-ईयर कॉन्ट्रैक्ट मिला है। जिसमें शेमाइन कैम्पबेल, हेली मैथ्यूज और स्टेफनी टेलर का नाम हैं।
ये भी पढ़ें:- जब कैप्टन कूल को आया गुस्सा! मुक्का मारकर तोड़ डाली स्क्रीन, भज्जी ने किया खुलासा
इन बड़े खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी किए गए नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन, धाकड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसेल और जेसन होल्डर को शामिल नहीं किया गया है। कैरिबियन प्रीमियर लीग 2024 में निकोलस पूरन और आंद्रे रसेल का प्रदर्शन काफी कमाल का रहा था।
पूरन सीपीएल 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। अक्सर ये खिलाड़ी अलग-अलग टी20 लीग में खेलते हुए दिखाई देते हैं। आईपीएल में जहां एक तरफ निकोलस पूरन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हैं तो वहीं रसेल लंबे समय से कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- ENG vs WI: लंबे समय के बाद कप्तान की वापसी, टीम का हुआ ऐलान, 3 अनकैप्ड खिलाड़ियों की हुई एंट्री
संबंधित खबरें
कौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
11 mins agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
22 mins agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
1 hr agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
1 hr agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
2 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
3 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
3 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
3 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
4 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines