जब कैप्‍टन कूल को आया गुस्‍सा! मुक्‍का मारकर तोड़ डाली स्‍क्रीन, भज्‍जी ने क‍िया खुलासा

MS Dhoni CSK vs RCB: आईपीएल 2024 में आरसीबी से हारकर सीएसके बागर हो गई थी। जिसके बाद धोनी का भयंकर गुस्सा देखने को मिला था। अब पूर्व क्रिकेटर ने खुलासा किया है कि धोनी ने ड्रेसिंग रूम जाते समय गुस्से में मुक्का मारकर स्क्रीन को तोड़ दिया था।

ms dhoni

ms dhoni

विज्ञापन

MS Dhoni CSK vs RCB: टीम इंडिया के पूर्व और सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को वैसे तो क्रिकेट ग्राउंड पर काफी शांत देखा जाता था, जिसके लिए उनको ‘कैप्टन कूल’ भी बोता जाता था, कई बार धोनी का गुस्सा भी देखने को मिलता था। एक बार धोनी आईपीएल में सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के मैच के दौरान गुस्से में मैदान पर आकर अंपायर से भिड़ गए थे। लेकिन अब टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज ने धोनी के ड्रेसिंग रूम में आरसीबी और सीएसके के मैच के बाद गुस्से का खुलासा किया है।

धोनी ने तोड़ दी थी स्क्रीन

आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एलिमिनेटर मुकाबला खेला गया था। इस रोमांचक मैच को आरसीबी ने जीत लिया था। जिसके बाद एमएस धोनी ने ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते हुए स्क्रीन पर मुक्का मारकर उसको तोड़ दिया था।

विज्ञापन

इस मामले को लेकर को अब टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने खुलासा करते हुए स्पोर्ट्स यारी से बातचीत करते हुए बताया कि, आरसीबी मैच को जीतकर जश्न मना रही थी, तो वहीं सीएसके की टीम उनसे हाथ मिलाने के लिए खड़ी। लेकिन आरसीबी को हाथ मिलाने के लिए पहुंचने में देरी हो गई। जिसके धोनी बिना हाथ मिलाए ही ड्रेसिंग रूम चले गए थे, इस दौरान धोनी ने गुस्से में स्क्रीन पर मुक्का मारकर उसको तोड़ दिया था।

विज्ञापन

RCB से हारकर CSK हो गई थी बाहर

आईपीएल 2024 के इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 5 विकेट खोकर 218 रन बनाए थे। जिसके बाद सीएसके के सामने जीत के लिए 219 रनों का लक्ष्य था। जिसके जवाब में सीएसके की टीम 191 रन ही बना पाई थी। इस मैच में धोनी ने 13 गेंदों पर 25 रनों की पारी खेली थी। हालांकि वे टीम को जीत नहीं दिला पाए थे। इस मैच को हारने के साथ सीएसके की टीम आईपीएल 2024 से बाहर हो गई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ