हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WI vs PAK: बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान ने फिर कटाई नाक, पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने दी करारी मात

WI vs PAK: वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट में 90 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस मुकाबले में 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम सिर्फ 120 रन पर ही सिमट गई. इस मैच में वेस्टइंडीज की ओर से तेज गेंदबाज जस्टिन ग्रीव्स ने सर्वाधिक 7 विकेट अपने नाम किए.

विज्ञापन
West Indies vs Pakistan Test (PIC Credit -AI)

West Indies vs Pakistan Test: पाकिस्तान को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में 90 रनों से करारी हार झेलनी पड़ी. मैच के चौथे दिन वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के सामने 211 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन पूरी टीम 120 रन पर ही ढेर हो गई. इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. वेस्टइंडीज की इस जीत के हीरो जस्टिन ग्रीव्स रहे, जिन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से पाकिस्तानी बल्लेबाजों की खटिया खड़ी कर दी और दोनों पारियों में कुल 7 विकेट अपने नाम किए. इस शानदार प्रदर्शन के लिए ग्रीव्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

120 पर सिमटी पाकिस्तान की टीम

वेस्टइंडीज से मिले 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की हालात बेहद खराब रही. दूसरी पारी में पाकिस्तान की ओर से सिर्फ बाबर आजम 58 रनों की पारी खेल पाए, जबकि टीम के 8 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके. बाबार के अलावा, मोहम्मद अबास ने 23 रन और मोहम्मद रिजवान 11 रन बनाए. वेस्टइंडीज की ओर से तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तानी टीम की कमर तोड़ दी और पांच विकेट हॉल अपने नाम किए.

सील्स ने दूसरी पारी में 14.2 ओवर गेंदबाजी की और सिर्फ 20 रन खर्च करके 5 विकेट चटकाए. उनके अलावा, केमार रोच और जस्टिन ग्रीव्स ने 2-2 विकेट झटके, जबकि शमार जोसेफ ने एक विकेट लिया. वेस्टइंडीज की इस कसी हुई गेंदबाजी की सामने पाकिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 120 रन पर ही ढेर हो गई.

विज्ञापन

पहली पारी में जस्टीन ग्रीव्स ने बरपाया कहर

इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 311 रन बनाए थे. वेस्टइंडीज के लिए शाई होप ने 92 रन और कावेम हॉज ने 84 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं, पाकिस्तान की ओर से गेंदबाजी में मोहम्मद अली ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए, जबकि मोम्मद अब्बास ने 3 विकेट और खुर्म शहजाद ने 2 विकेट हासिए किए. जवाब में उतरी पाकिस्तानी टीम की ओर से शान मसूद ने शानदार 109 रनों की शतकीय पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके जड़े.

मसूद के अलावा, इमाम उल हक ने 63 रन बनाए, जबकि बाबर आजम ने 23 रन और सलमान आगा ने 20 रन जोड़े. इन पारियों के दम पर पाकिस्तान ने पहली पारी में 282 रन बनाए. वेस्टइंडीज की ओर से जस्टिन ग्रीव्स ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए. इस तरह पहली पारी के आधार पर वेस्टइंडीज को 29 रनों की बढ़त मिली.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- रोहित-विराट के लिए अब पाकिस्तान से उठी आवाज, पूर्व महान खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान

मोहम्मद अब्बास का पंजा गया बेकार

वहीं, दूसरी पारी में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को 181 रन पर ही समेट दिया. पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने पंजा खोला. उन्होंने 15.5 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर 5 विकेट हासिल किए. लेकिन उनका ये पंजा भी पाकिस्तानी टीम को नहीं हार से नहीं बचा पाया.

वेस्टइंडीज से मिले 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम सिर्फ 120 रन ही बना सकी और 90 रनों से मैच हार गई. इसी के साथ वेस्टइंडीज ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट रविवार, 2 अगस्त से क्वींस पार्क में खेला जाएगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- इंग्लैंड में गरजा स्मृति मंधाना का बल्ला, विस्फोटक अर्धशतक से टीम को दिलाई शानदार जीत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola