इंग्लैंड में गरजा स्मृति मंधाना का बल्ला, विस्फोटक अर्धशतक से टीम को दिलाई शानदार जीत

Smriti Mandhana: इंग्लैंड में द हंड्रेड लीग खेली जा रही है. इस टूर्नामेंट में 28 जुलाई को स्मृति मंधाना ने शानदार प्रदर्शन किया और सनराइजर्स लीड्स के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने इस मैच में शानदार प्रदर्शम से महफिल लूटी

Image Credit: X

Image Credit: X

Smriti Mandhana: इंग्लैंड में द हंड्रेड वुमेंस लीग खेली जा रही है. 28 जुलाई को सनराइजर्स लीड्स और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया. मैनचेस्टर की ओर से स्मृति मंधाना ने कमाल कर दिया. उन्होंने लीड्स की गेंदबाजी यूनिट को ध्वस्त करते हुए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली और अंत तक नाबाद रहते हुए टीम को जीत भी दिलाई. मंधाना ने अपनी बल्लेबाजी से कमाल का प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

मंधाना ने किया कमाल

मैनचेस्टर की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरीं मंधाना ने कमाल का प्रदर्शन किया और अर्धशतकीय पारी खेल दी. उन्होंने 50 गेंदों में 88 रनों की नाबाद पारी खेली. मंधाना ने इस दौरान 7 चौके और 4 छक्के अपने नाम किए. इसके अलावा मैनचेस्टर का कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. दूसरी ओर से मैनचेस्टर का विकेट लगातार गिर रहा. लेकिन मंधाना एक छोर से अंत तक खड़ी रहीं और तूफानी अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्या वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? पूर्व दिग्गज के बयान से मची हलचल

ऐसा था मैच का हाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स लीड्स ने 100 गेंदों में 4 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज ब्रायोनी स्मिथ ने 22 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली. इसके अलावा एनाबेल सदरलैंड ने 24 गेंदों में 35 रन बनाए. वहीं फीबी लिचफील्ड ने 26 गेंदों में 31 रनों की पारी खेलकर आउट हो गईं.

विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की ओर से मंधाना के अलावा कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. मैग लैनिंग ने 18 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली, जबकि पेज स्कोलफील्ड ने 5 गेंदों में 5 रन बनाए. इसके अलावा ऋचा घोष 6 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुईं. मैटलान ब्राउन और मैडी विलियर्स का खाता नहीं खुला. इसके अलावा ग्रेस स्क्रिवेंस 11 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हो गईं. अंत में 4 गेंदें शेष रहते हुए मैनचेस्टर ने मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ