IPL में फ्लॉप, फिर भी मिली टीम में जगह! अहम सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने किया स्क्वॉड का ऐलान

West Indies vs Sri Lanka: वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. टीम की कप्तानी शाई होप को सौंपी गई है, तो वहीं कुछ खिलाड़ियों की टीम में वापसी हुई है.

West Indies Cricket Team

West Indies Cricket Team

West Indies announced squad for ODI series vs Sri Lanka: क्रिकेट वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इस वनडे सीरीज की शुरुआत 3 जून से होने जा रही है, जिसके सभी मुकाबले जमैका के सबीना पार्क में खेले जाएंगे. 2027 वर्ल्ड कप के लिहाज से यह सीरीज वेस्टइंडीज के लिए बेहद अहम मानी जा रही है.

विज्ञापन

इस सीरीज के लिए शाई होप को विडिंज टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि अनुभवी बल्लेबाज शिमरन हेटमायर की वनडे टीम में वापसी हुई है. हेटमायर का आईपीएल 2026 सीजन राजस्थान रॉयल्स के साथ कुछ खास नहीं रहा था, लेकिन इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया है.

विज्ञापन

2027 वर्ल्ड कप के लिहाज से वेस्टइंडीज के लिए बेहद अहम सीरीज

श्रीलंका क्रिकेट टीम जून में वेस्टइंडीज का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच 3 वनडे, तीन टी20 और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. टेस्ट सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी. दौरे की शुरुआत वनडे सीरीज से होगी, इसलिए फिलहाल क्रिकेट वेस्टइंडीज ने सिर्फ वनडे टीम का ऐलान किया है. शाई होप की अगुआई वाली वेस्टइंडीज टीम के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

दरअसल, कैरेबियाई टीम अभी तक 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है और रैंकिंग अंक हासिल करने के लिहाज से यह सीरीज बेहद अहम होगी. हालांकि, वेस्टइंडीज का हालिया रिकॉर्ड भी शानदार रहा है. टीम ने अपने घरेलू मैदान पर लगातार 5 वनडे सीरीज जीती हैं और अब वह इस जीत के सिलसिले को श्रीलंका के खिलाफ भी जारी रखना चाहेगी.

विज्ञापन

हेटमायर समेत कई खिलाड़ियों की हुई वापसी

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम में कई खिलाड़ियों की वापसी हुई है. तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ चोट से उबरकर टीम में लौटे हैं. वह पिछले कुछ समय से पीठ की समस्या से जूझ रहे थे. वहीं, स्पिनर गुडाकेश मोती भी टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं, जबकि तेज गेंदबाज शमार जोसेफ को भी वनडे टीम में जगह मिली है.

हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा शिमरन हेटमायर की वापसी को लेकर हो रही है. हेटमायर ने आईपीएल 2026 में कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन फिर भी उन्हें टीम में जगह मिली है. वह इस सीजन राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 8 मैचों की 7 पारियों में सिर्फ 18 की औसत से 78 रन बना सके. हालांकि, हेटमायर ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अच्छा प्रदर्शन किया था और इसीलिए क्रिकेट वेस्टइंडीज उन्हें 2027 वर्ल्ड कप की योजनाओं का अहम बनाए रखा है.

विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम

शाई होप (कप्तान), अकीम ऑगस्टे, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, जस्टिन ग्रीव्स, शिमरन हेटमायर, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स, शमर स्प्रिंगर.

वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका वनडे सीरीज का शेड्यूल

वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 3 जून से होगी. इसके बाद दूसरा वनडे 6 जून को, जबकि तीसरा वनडे 8 जून को खेला जाएगा. सीरीज के सभी मुकाबले जमैका के सबीना पार्क में खेले जाएंगे.

विज्ञापन
  • पहला वनडे: 3 जून 2026, सबीना पार्क (जमैका)
  • दूसरा वनडे: 6 जून 2026, सबीना पार्क (जमैका)
  • तीसरा वनडे: 8 जून 2026, सबीना पार्क (जमैका)

ये भी पढ़ें- IPL 2026 में RCB के लिए किसने बनाए सबसे ज्यादा रन, किसने झटके सर्वाधिक विकेट? देखें पूरी लिस्ट

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ