India vs Pakistan: पहलगाम आतंकी हमले का असर अब खेल मैदान पर दिखना शुरू हो चुका है। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया था, जिसके बाद मैच को रद्द कर दिया गया था। अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं हो रही है। पाकिस्तानी खिलाड़ियों के भी मैच रद्द होने को लेकर रिएक्शन सामने आ रहे हैं। वहीं अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सलमान बट ने टीम इंडिया से वादा मांगा है कि आप लोकर किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में हमारे खिलाफ मत खेलो।
‘ओलंपिक में भी मत खेलना’
डब्ल्यूसीएल 2025 में इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस का मैच रद्द होने के बाद पूर्व क्रिकेटर सलमान बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा “पूरी दुनिया इसके बारे में बात कर रही है, आपने फैंस को क्या संदेश दिया है? सब देख रहे हैं आप क्या साबित करना चाह रहे हैं, आप क्या दिखाना चाहते हैं? अब ये वादा करो, कि हमारे खिलाफ किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट या विश्व कप में नहीं खेलोगे। मैं ये देखना चाहता हूं, आप किसी भी स्तर पर हमारे साथ न खेले। मैं देखना चाहता हूं आप कितना राष्ट्रवाद दिखाते हैं?”
आगे सलमान बट ने कहा कि मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि ये किस तरह की मानसिकता है? इस तरह के फैसले कौन ले रहा है? जो 4-5 लोग खेलना नहीं चाहते थे उनकी वजह से शायद दबाव में दूसरे लोग जो खेलना चाहते थे वे भी नहीं खे पाए।
पाकिस्तान ने की थी जीत के साथ शुरुआत
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में पाकिस्तान चैंपियंस ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की थी। पाकिस्तान चैंपियंस का पहला मुकाबला इंग्लैंड चैंपियंस के साथ हुआ था, जिसको शाहीद अफरीदी की टीम ने जीत लिया था। जिसके बाद दूसरा मैच पाकिस्तान चैंपियंस का इंडिया चैंपियंस के साथ होना था।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: पाकिस्तान के साथ मैच खेलने को लेकर मोहम्मद सिराज का रिएक्शन वायरल, ऐसे दिया जवाब
संबंधित खबरें
हार्दिक से लेकर चहल तक, IPL 2027 से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 10 खिलाड़ी
15 mins agoबिहार की रणजी ट्रॉफी टीम में वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिली जगह?
54 mins agoNZ वनडे सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? सामने आया बड़ा अपडेट
59 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर की हुई रोहित-विराट के खास क्लब में धमाकेदार एंट्री
1 hr agoकब शुरू होगी IND vs NZ टी20 सीरीज? जानें शेड्यूल और लाइव की पूरी डिटेल्स
1 hr agoIND vs WI: क्या बारिश की वजह से रद्द हो जाएगा दूसरा टी-20 मैच?
1 hr agoआईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आई बड़ी अपडेट
2 hrs agoT20 के बाद वनडे टीम में होगी भुवनेश्वर की वापसी? 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे!
2 hrs agoकौन हैं भारत के तन्मय बलोदा? 14 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को हराया
3 hrs agoICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल का बड़ा धमाका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines