News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
India vs England 4th Test: भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के 3 मैच हो चुके हैं, जिसमें से टीम इंडिया को अभी तक 1 ही मैच में जीत मिल पाई है। मेजबान इंग्लैंड फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है। अब सीरीज का चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर में खेला जाएगा, जिसको लेकर टीम इंडिया जमकर प्रैक्टिस कर रही है। वहीं चौथे मैच से पहले टीम इंडिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस भी सामने आई, जिसमें इस बार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान एक रिपोर्टर ने सिराज से पूछा कि क्या भारत को पाकिस्तान के साथ खेलना चाहिए?
चौथे टेस्ट से पहले मोहम्मद सिराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई सवालों के जवाब दिए। हालांकि सिराज ने भी ऐसे सवाल की उम्मीद नहीं की होगी। इस दौरान एक रिपोर्टर ने सिराज से पूछा कि क्या इंडिया को पाकिस्तान के साथ मैच खेलना चाहिए? इस सावल पर सिराज ज्यादा कुछ तो नहीं बोले बस उन्होंने इतना कहा कि “मुझे नहीं पता, मैं क्या बोलूं?”
अब मैनचेस्टर में टीम इंडिया सीरीज को 2-2 से बराबर करने के इरादे से उतरने वाली है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोहम्मद सिराज ने लॉर्ड्स में मिली दिल तोड़ने वाली हार को भी याद किया, जिसको अभी तक सिराज भुला नहीं पाए हैं।
🗣 “Whenever I play for India, I always want to give my 100%” #MohammedSiraj shares what drives him every time he steps on the field, giving his all, wearing the India jersey with pride. 🤩#ENGvIND | 4th Test starts WED, 23rd JULY, 2:30 PM | Streaming on JioHotstar! pic.twitter.com/Gp9bBiqrma
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 21, 2025
दरअसल इंग्लैंड में इन दिनों वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 का टूर्नामेंट खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 18 जुलाई को खेला गया था। जिसमें इंग्लैंड चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस की टीमें आमने-सामने थी। वहीं इंडिया चैंपियंस का पहला मुकाबला 18 जुलाई को पाकिस्तान चैंपियंस के साथ होना था, जिसको पाकिस्तान के साथ खेलने के लिए इंडिया के खिलाड़ियों ने मना कर दिया था। इसके बाद मैच को रद्द कर दिया गया था। अब टीम इंडिया अपना दूसरा मैच साउथ अफ्रीका के साथ खेलने वाली है।
ये भी पढ़ें:- ओलंपिक 2028 में भी नहीं होगा IND vs PAK मैच! सामने आई बड़ी वजह
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।