IND vs PAK: फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को धोया, अंबाती रायडू और यूसुफ पठान ने खेली तूफानी पारी

India Champions vs Pakistan Champions: रविवार को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2024) के फाइनल मुकाबले में इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस पर शानदार जीत दर्ज की।

india champions vs pakistan champions final

WCL 2024: इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस को फाइनल में हराया।

India Champions vs Pakistan Champions: क्रिकेट के मैदान पर भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को रौंद डाला। रविवार को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2024) के फाइनल मुकाबले में इंडिया चैंपियंस ने पाकिस्तान चैंपियंस पर 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। पाकिस्तान चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 156 रन बनाए। जिसका पीछा करने उतरी इंडिया चैंपियंस की टीम ने 19.1 ओवर में शानदार जीत दर्ज की। इस तरह फाइनल जीतकर इंडिया एक बार फिर चैंपियन बन गई है।

विज्ञापन

अंबाती रायडू ने खेली तूफानी पारी 

इंडिया चैंपियंस की ओर से लक्ष्य का पीछा करने उतरे ओपनर अंबाती रायडू ने तूफानी पारी खेली। रायडू ने शानदार फिफ्टी ठोकी। उन्होंने 30 गेंदों में 5 चौके-2 छक्के ठोक 166.67 के स्ट्राइक रेट से 50 रन जड़े। हालांकि दूसरे ओपर रॉबिन उथप्पा कुछ खास नहीं कर सके। वह महज 10 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद तीसरे नंबर पर उतरे सुरेश रैना 4 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह भारतीय टीम को दो बड़े झटके 3 ओवर के अंदर 38 रन पर ही लग गए, लेकिन इसके बाद गुरकीरत सिंह मान ने मोर्चा संभालते हुए सधी हुई बल्लेबाजी की। चौथे नंबर पर उतरे मान ने 33 गेंदों में 2 चौके-1 छक्का जमाकर 34 रन बनाए। इसके बाद 12वें ओवर में अंबाती रायडू का विकेट गिर गया।

विज्ञापन

यूसुफ पठान ने पाकिस्तान के गेंदबाजों को कूटा 

तब भारत के लिए चुनौती बड़ी हो गई, लेकिन यूसुफ पठान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ डाली। छठे नंबर पर उतरे यूसुफ पठान ने 16 गेंदों में 1 चौका और 3 छक्के कूट 187.50 के स्ट्राइक रेट से 30 रन ठोक डाले, लेकिन 19वें ओवर में उनका विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई। इसके बाद यूसुफ के भाई इरफान पठान ने आखिरी ओवर में 4 गेंदों में 5 रन बनाकर इंडिया चैंपियंस को जीत दिलाई। कप्तान युवराज सिंह ने भी दूसरे छोर से मोर्चा संभाले रखा। वह 22 गेंदों में 15 रन बनाकर नाबाद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

इन गेंदबाजों ने दिखाया जलवा

इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने भी अपना जलवा दिखाया। अनुरीत सिंह ने 4 ओवर में 43 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं विनय कुमार ने 4 ओवर में 36 रन देकर 1, पवन नेगी ने 4 ओवर में 24 रन देकर 1 और इरफान पठान ने 3 ओवर में 12 रन देकर 1 विकेट चटकाया। हरभजन सिंह ने एक ओवर में 8 रन दिए। उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। वहीं पाकिस्तान की ओर से शोएब मलिक ने सबसे ज्यादा 41 रन का योगदान दिया। कामरान अकमल 24, शरजील खान 12, शोएब मकसूद 21, कप्तान यूनिस खान 7, आमिर यामीन 7 रन बनाकर आउट हुए। मिस्बाह उल हक 18 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे। शाहिद अफरीदी ने नाबाद 4 और सोहेल तनवीर ने 9 गेंदों में 19 रन की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा विकेट आमिर यामीन ने लिए। उन्हें दो विकेट मिले। वहीं सईद अजमल, वहाब रियाज और शोएब मलिक को एक-एक विकेट मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ