हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बंगाल के युवा क्रिकेटर की हुई दर्दनाक मौत, टी20 लीग में की थी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

Asif Hussain: बंगाल के युवा खिलाड़ी की मौत हो गई है। वो अपने घर की सीढ़ियों से गिर गए थे। इस घटना के बाद बंगाल क्रिकेट में शोक की लहर है। हाल में ही उन्होंने बंगाल टी20 लीग में अच्छा प्रदर्शन किया था।

विज्ञापन

Asif Hussain: बंगाल के क्रिकेटर आसिफ हुसैन की 28 वर्ष की उम्र में मौत हो गई है। अपने घर पर सीढ़ियों से गिरने की वजह से उन्हें गंभीर चोट लग गई थी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। आसिफ हुसैन बंगाल की सीनियर टीम में जगह बनाना चाहते थे। हाल में ही उन्होंने बंगाल टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन किया था। लोगों ने उनकी काफी ज्यादा तारीफ भी की थी।

इस घटना को लेकर उनके परिवारवालों ने कहा कि दुर्घटना से पहले आसिफ हुसैन पूरी तरह से ठीक था। घटना के बाद उसे कोलकाता के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

साथियों ने जताया दुख

इस दुर्घटना से युवा क्रिकेटर के परिवार वाले और दोस्त स्तब्ध हैं। कोई भी यह यकीन करने को तैयार नहीं है कि इतनी कम उम्र में कैसे वो अपनी अपनी जान गंवा सकत हैं। वहीं, टीम के साथियों के साथ-साथ वरिष्ठ क्रिकेटरों ने भी दुर्घटना के बाद अपनी संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पछाड़ हासिल की नई उपलब्धि, ऐसा करने वाली बनी दूसरी टीम

वो बंगाल के समर्पित खिलाड़‍ियों में से एक रहे हैं। आसिफ हुसैन बंगाल के लिए अलग-अलग ऐज ग्रुप में खेल चुके हैं। हाल में ही उन्होंने बंगाल टी20 लीग के दौरान एक मैच में 99 रन बनाए थे। इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि इस बार उन्हें सीनियर टीम में जगह मिल सकती है। इससे पहले 2024 में, उन्होंने बंगाल क्लब क्रिकेट के प्रथम डिवीजन में स्पोर्टिंग यूनियन के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया था। वो बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी खेलना चाहते थे।

विज्ञापन

सीनियर टीम ने दी श्रद्धांजलि

बंगाल की सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम ने आसिफ को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके जीवन और खेल में योगदान का सम्मान करने के लिए मंगलवार को अपने अभ्यास सत्र से पहले एक मिनट का मौन रखा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola