Wasim Akram:पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने वनडे में सबसे पहले 500 से ज्यादा विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा उनकी कप्तानी में पाकिस्तान की टीम 1999 के वर्ल्ड कप में फाइनल तक पहुंची थी। हाल में ही वसीम अकरम से एक इंटरव्यू में मौजूदा समय के उनके सबसे पसंदीदा तेज गेंदबाज के बारे में पूछा गया था। सभी को उम्मीद थी कि अकरम शाहीन अफरीदी का नाम लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने भारत के तेज गेंदबाज का नाम लिया।
इस भारतीय गेंदबाज को पसंद करते हैं वसीम अकरम
AmeriCricketTV को दिए इंटरव्यू में उन्होंने पसंदीदा गेंदबाज के बारे में जवाब देते हुए कहा, ‘अगर मुझे किसी को चुनना होगा तो मेरा जवाब शायद मेरे देशवासियों को ही पसंद ना आए। मेरे पसंदीदा तेज गेंदबाज इस समय जसप्रीत बुमराह हैं। वो अलग हैं। वो तीनों फॉर्मेट के शानदार गेंदबाज हैं। इसी वजह से मैं उनसे बहुत ज्यादा प्रभावित हूं।’
सौरभ नेत्रवलकर को लेकर कही ये बात
स्विंग के सुल्तान’ ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपनी शानदार गेंदबाजी से सुर्खियां बटोरने वाले यूएसए के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘वो शानदार हैं। उन्हें विकेट मिल रहे हैं। वो एक आईटी इंजीनियर है, लेकिन अब वो रेगुलर क्रिकेट खेल सकता है। उसके पास रफ्तार नहीं हैं, लेकिन वो गेंद को स्विंग करा सकता है। उसके पास अच्छा वेरिएशन है।’
ये भी पढ़ें:- कोलकाता रेप-मर्डर केस पर फूटा श्रेयस अय्यर-जसप्रीत बुमराह का गुस्सा, महिलाओं के लिए कही दिल छू लेने वाली बात
विव रिचर्ड्स के दीवाने हैं अकरम
इसी इंटरव्यू में जब उनसे उनके पसंदीदा बल्लेबाज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘ मैं 90 के दशक में हूं। मैंने सभी महान खिलाड़ियों के खिलाफ खेला हूं। यदि आप भारत से सुनील गावस्कर, न्यूजीलैंड से मार्टिन क्रो, या ऑस्ट्रेलिया से एलन बॉर्डर के बारे में बात करते हैं, तो मैं सबके खिलाफ खेल चुका हूं। लेकिन एक नाम मेरे दिमाग में हर बार आता है और वो है वेस्टइंडीज के महान सर विवियन रिचर्ड्स का। वो मेरे लिए अब तक के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज थे। बल्कि मैंने सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा के खिलाफ भी खेला हूं।’
ये भी पढ़ें:- खूबसूरती की वजह से ओलंपिक से निकाली गई एथलीट ने ब्लैक बिकिनी में तस्वीरें शेयर कर फिर लगाई ‘आग’
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
53 mins agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: अंशुल कंबोज को मिला पहला विकेट, न्यूजीलैंड ने गंवाया छठा विकेट
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
10 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
11 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
12 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines