हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

संन्यास के बाद टीम इंडिया में कौन लेगा अश्विन की जगह? सामने आए 2 नाम

R Ashwin: आर अश्विन के संन्यास के बाद 2 खिलाड़ी भारतीय टीम में उन्हें रिप्लेस कर सकते हैं।

विज्ञापन

R Ashwin: 18 दिसंबर को आर अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। वह अब भारत की ओर से खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे मैच के बाद अश्विन ने बड़ा फैसला लिया। अब तक इस सीरीज में दिग्गज खिलाड़ी को 1 ही मैच खेलने का मौका मिला था। अश्विन की कमी भारतीय टेस्ट टीम को खलने वाली है, क्योंकि दिग्गज खिलाड़ी ने भारत के लिए 106 टेस्ट मैच में 537 विकेट अपने नाम किए थे। हालांकि उनके संन्यास के बाद 2 खिलाड़ी का नाम रिप्लेसमेंट के तौर पर आगे आ रहा है।

इन 2 खिलाड़ियों का नाम आया सामने

आर अश्विन ने भारत के लिए स्पिन गेंदबाजी विभाग में शानदार काम किया है। वह टेस्ट प्रारूप में भारत की ओर से अनिल कुंबले के बाद दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। ऐसे में उनके अनुभव को टीम इंडिया हर मोड़ पर महसूस करने वाली है। लेकिन अश्विन की जगह भारतीय टीम में वाशिंगटन सुंदर और मुंबई के खिलाड़ी तनुष कोटियान ले सकते हैं। ये खिलाड़ी अश्विन की तरह ही गेंदबाजी करते हैं और साथ में शानदार बल्लेबाजी भी करते हैं।

सुंदर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए तीनों ही फॉर्मेट में डेब्यू कर लिया है। वह ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का हिस्सा भी हैं। साल 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया में खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में सुदंर ने शानदार प्रदर्शन भी किया था। वहीं दूसरी तरफ तनुष कोटियान लगातार घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में इस खिलाड़ी ने बल्लेबाजी का भी हुनर पूरी दुनिया को दिखाया, जब उन्होंने ईरानी ट्रॉफी में मुंबई के लिए 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 114 रनों की शतकीय पारी खेली थी।

विज्ञापन

ऐसा रहा है दोनों का करियर

अब तक खेले गए 33 प्रथम श्रेणी मैच में तनुष ने 41.21 की औसत के साथ 1525 रन बनाने के अलावा 101 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं लिस्ट A क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने 20 विकेट और 33 टी-20 मैच में 33 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। वहीं वाशिंगटन सुंदर ने भारत के लिए खेले गए 7 टेस्ट मैच में 24 विकेट अपने नाम किए है और 48.37 की औसत के साथ 387 रन बनाए हैं। 22 वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने 23 विकेट और 52 टी-20 मैच में सुदंर ने 47 सफलता दर्ज की है।

यह भी पढ़ें: IND vs AUS: गाबा टेस्ट के बाद क्या बोले कप्तान रोहित? इन खिलाड़ियों को दिया ड्रॉ का क्रेडिट

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola