VVS Laxman: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने खुलासा किया है कि 2024 में राहुल द्रविड़ के कार्यकाल के खत्म होने के बाद उन्हें टीम इंडिया का हेड कोच बनने का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया. लक्ष्मण लंबे समय से भारतीय टीम के साथ जुड़े हुए हैं और कई मौकों पर अंतरिम हेड कोच की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. इसके बावजूद उन्होंने स्थायी हेड कोच का पद स्वीकार नहीं किया और बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में अपनी जिम्मेदारी जारी रखना चुना. अब लक्ष्मण ने खुद अपनी इस फैसले के पीछे की बड़ी वजह बताई है.
लक्ष्मण क्यों नहीं बने टीम इंडिया के हेड कोच?
वीवीएस लक्ष्मण ने खुलासा किया है कि 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने साथ जब राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो गया था, उस समय BCCI ने उनसे संपर्क किया था. उन्हें टीम इंडिया के मुख्य कोच पद का ऑफर मिला था, लेकिन लक्ष्मण ने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में अपना कार्यकाल बढ़ाने का विकल्प चुना. उन्होंने बताया कि तत्कालीन सचिव जय शाह और मौजूदा सचिव देवजीत सैकिया ने उन्हें अपने विजन के मुताबिक काम करने की पूरी आजादी दी थी.
यही वजह रही कि लक्ष्मण ने टीम इंडिया का हेड कोच बनने के बजाय सीईओ में अपनी जिम्मेदारी जारी रखने का फैसला किया. उन्होंने बीसीसीआई से CoE में अपना कार्यकाल दो साल तक बढ़ाने और हेड कोच की जिम्मेदारी नहीं संभालने की प्रतिबद्धता जताई थी.
CoE में बनाना चाहते थे वर्ल्ड क्लास प्रोग्राम
लक्ष्मण के मुताबिक, उस समय उनका पूरा ध्यान बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में एक मजबूत और वर्ल्ड क्लास प्रोग्राम तैयार करने पर था. वह चाहते थे कि अपने दो साल के कार्यकाल के बाद आगे बढ़ने से पहले संस्थान के अलग-अलग विभागों के लिए जरूरी SOP यानी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर तैयार कर सकें.
उन्होंने कहा कि वह इस बात से बेहद खुश हैं कि उन्हें CoE में काम करने का मौका मिला. उनकी टीम के सहयोग से वहां एक विश्वस्तरीय कार्यक्रम स्थापित किया जा सका. लक्ष्मण के मुताबिक, बीसीसीआई ने उन्हें अपने विजन को लागू करने की पूरी आजादी दी और मौजूदा सचिव की ओर से भी उन्हें लगातार समर्थन मिलता रहा. इसी वजह से लक्ष्मण ने टीम इंडिया के स्थायी हेड कोच का पद संभालने के बजाय CoE में अपनी जिम्मेदारी को प्राथमिकता दी.
ये भी पढ़ें- ‘हर आंसू की बूंद में छिपा था गोल्ड’, CWG 2026 में मीराबाई चानू के आंसूओं पर बोले पीएम मोदी
गौतम गंभीर को मिली हेड कोच की जिम्मेदारी
लक्ष्मण के हेड कोच नहीं बनने के बाद गौतम गंभीर को टीम इंडिया को नया हेड कोच नियुक्त किया गया. गंभीर के नेतृत्व में भारतीय टीम ने एशिया कप 2025, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया. हालांकि, इस दौरान भारत को अपने घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका से मिली टेस्ट सीरीज में हार का भी सामना करना पड़ा, जिसके बाद गंभीर की कोचिंग पर सवालिया निशान खड़े हो गए.
इतना ही नहीं, हाल ही में आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भी टीम इंडिया को टी20 और वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, गौतम गंभीर का कार्यकाल 2027 वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक है. फिलहाल भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि गंभीर की अगुवाई में टीम इंडिया श्रीलंका में टेस्ट में कैसा प्रदर्शन करती है.
ये भी पढ़ें- IND vs SL: क्या कुलदीप यादव फिर बैठेंगे प्लेइंग 11 से बाहर? गौतम गंभीर के बड़े फैसले ने दिया हिंट
संबंधित खबरें
टीम इंडिया के बाद मुंबई टीम ने भी सूर्यकुमार यादव को दिया झटका
5 hrs agoIND vs NZ: टी-20 और वनडे सीरीज के लिए कैसा होगा टीम इंडिया का स्क्वाड?
6 hrs agoIndia vs Uruguay: कब, कहां और कैसे देखें भारत-उरुग्वे फुटबॉल मैच LIVE?
7 hrs agoवैभव OUT, अभिषेक-संजू ओपनर, पहले T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी पर अभिषेक शर्मा का बड़ा बयान, कहा - वह हमारी तरह नहीं है
8 hrs agoपाकिस्तान टी-20 टीम के नए कप्तान बने साहिबजादा फरहान
9 hrs agoIND vs PAK मुकाबला हुआ रद्द, WCL ने पाकिस्तान को दिखाया बाहर का रास्ता
9 hrs agoपहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
9 hrs ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
10 hrs agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines