Asian Games 2026, VVS Laxman: जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से शुरू हो रहे एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट का खेल भी शामिल हैं. एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान समेत कई बड़ी टीमें गोल्ड मेडल जीतने के लिए मैदान पर उतरेंगी. इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का ऐलान पहले ही कर दिया गया है, जिसकी कप्तानी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है. वहीं, अब खबर सामने आई है कि एशियन गेम्स में गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच नहीं होंगे. उनकी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे.
वीवीएस लक्ष्मण होंगे टीम इंडिया के हेड कोच
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एशियन गेम्स 2026 में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया के हेड कोच होंगे. वह गौतम गंभीर की जगह अंतरिम कोच के रूप में यह जिम्मेदारी संभालेंगे. लक्ष्मण पहले भी कई मौकों पर भारतीय टीम की कोचिंग करते रहे हैं. दरअसल, सितंबर-अक्टूबर में टीम इंडिया का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है और इसी वजह से टीम के कोचिंग स्टाफ की जिम्मेदारियों को अलग-अलग टूर्नामेंटों के हिसाब से बांटा गया है. भारतीय टीम को सबसे पहले 13 से 17 सितंबर के बीच अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है.
इसके बाद टीम 27 सितंबर से 17 अक्टूबर तक घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी. इस बिजी शेड्यूल के बीच हेड कोच गौतम गंभीर वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सीरीज में सीनियर भारतीय टीम के साथ रहेंगे. वहीं, इसी दौरान एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाली भारतीय टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी लक्ष्मण संभालेंगे.
लक्ष्मण के कोचिंग स्टाफ में ये दिग्गज रहेंगे मौजूद
एशियन गेम्स 2026 में वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया के हेड कोच की भूमिका में नजर आएंगे. उनके कोचिंग स्टाफ में अनुभवी सुनील जोशी, ऋषिकेश कानिटकर और सुभादीप घोष सहायक कोच के रूप में शामिल होंगे. बता दें कि, एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खेले जाएगा, जबकि वुमेंस का टूर्नामेंट 17 से 22 सितंबर तक चलेगा. मेंस कैटेगरी में 10 टीमें और वुमेंस कैटेगरी में 8 टीमें हिस्सा लेंगी. यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें- सिर्फ 5 रन देकर झटके हैट्रिक समेत 7 विकेट, श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू ने एशिया कप में रचा नया इतिहास
अंतरिम कोच के तौर पर लक्ष्मण का शानदार रिकॉर्ड
51 वर्षीय वीवीएस लक्ष्मण लंबे समय से भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़े हुए हैं और जरूरत पड़ने पर कई मौकों पर अंतरिम हेड कोच की भूमिका भी निभा चुके हैं. युवा खिलाड़ियों के साथ काम करने का उनका अनुभव टीम के लिए काफी अहम माना जाता है. हाल ही में लक्ष्मण के नेतृत्व में युवा भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में 3-0 से शानदार जीत दर्ज की थी. उस दौरान गौतम गंभीर टीम के साथ उपलब्ध नहीं थे और लक्ष्मण ने सफलतापूर्वक कोचिंग की जिम्मेदारी संभाली.
गौरतलब है कि जिम्बाब्वे दौरे से पहले टीम इंडिया को इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. इस दौरान गौतम गंभीर भी भारतीय टीम के साथ मौजूद थे. ऐसे में जिम्बाब्वे में लक्ष्मण की कोचिंग में मिली क्लीन स्वीप जीत ने उनके कोचिंग अनुभव और युवा खिलाड़ियों को संभालने की क्षमता को एक बार फिर साबित किया.
एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय मेंस क्रिकेट टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रित बुमरा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी.
ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाम उल हक पर लगा सकता है 2 साल का बैन, मोहम्मद रिजवान का करियर भी लगभग खत्म
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
19 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
52 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source: Kushan Sarkar
First published on:
Know More: Editorial Guidelines