हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vrinda Rathi: भारतीय अंपायर वृंदा राठी ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश मुकाबले में बनाया खास कीर्तिमान

भारतीय अंपायर वृंदा राठी ने इतिहास रच दिया। राठी न्यूट्रल वेन्यू पर द्विपक्षीय सीरीज में अंपायरिंग करने वाली पहली भारतीय महिला अंपायर बनीं।

विज्ञापन
Vrinda Rathi becomes FIRST Indian female umpire to officiate in neutral venue bilateral series इमेज क्रेडिट- सोशल मीडिया

Vrinda Rathi: ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम को बुरी तरह हराया। ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 118 रन से मात दी। इस मुकाबले में भारतीय अंपायर वृंदा राठी ने इतिहास रच दिया। राठी न्यूट्रल वेन्यू पर द्विपक्षीय सीरीज में अंपायरिंग करने वाली पहली भारतीय महिला अंपायर बनीं।

हाल ही में बनाया था यह कीर्तिमान

इससे पहले पिछले साल राठी ने एक कीर्तिमान अपने नाम किया था। डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच खेले गए इकलौते टेस्ट में अंपायरिग करने के साथ ही वह भारत की पहली महिला टेस्ट अंपायर बन गई थीं। राठी को साल 2020 में अंपायर्स के ICC डेवलपमेंट पैनल में प्रमोट किया गया था। बता दें कि राठी मुंबई की रहने वाली हैं और उन्होंने अपने अंपयरिंग करियर की शुरुआत नवी मुंबई से की थी।

ये भी पढ़ें: फैंस को दिया जोरदार झटका, पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान ने लिया संन्यास

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, धोनी का चहेता गेंदबाज हुआ बाहर!

undefined
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola