T20 World Cup 2024: IPL 2024 के तुरंत बाद टी20 विश्व कप 2024 की शुरुआत होगी। 2 जून से शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए अब तक भारतीय टीम का ऐलान नहीं हुआ है। हालांकि, जल्द ही टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम घोषित हो सकती है। इस बीच पूर्व क्रिकेटर अपने-अपने हिसाब से भारतीय टीम का चयन कर रहे हैं। इस बीच पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत की प्लेइंग 11 चुनी है। उन्होंने अपनी इस टीम में ईशान किशन और शुभमन गिल को जगह नहीं दी है। इसके अलावा उन्होंने तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में संदीप शर्मा को चुना है।
रोहित के जोड़ीदार होंगे यशस्वी
सहवाग की प्लेइंग 11 में रोहित शर्मा के साथ यशस्वी जायसवाल पारी की शुरुआत करेंगे। सहवाग ने अपनी टीम में ईशान किशन और शुभमन गिल को मौका नहीं दिया है। 3 नंबर पर विराट कोहली बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि विराट कोहली ओपनिंग कर सकते हैं। सहवाग ने चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव को मौका दिया है।
पंत को चुना विकेटकीपर बल्लेबाज
वीरू ने विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में ऋषभ पंत को जगह दी है। पंत IPL 2024 में बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। फिनिशर के रूप में सहवाग ने दो खिलाड़ियों को चुना है। इनमें रिंकू सिंह और चेन्नई सुपर किंग्स के तूफानी बल्लेबाज शिवम दुबे शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 2 स्पिनर और 3 तेज गेंदबाजी को अपनी टीम में चुना है। तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में सहवाग ने संदीप शर्मा को मौका दिया है।
वीरेंद्र सहवाग ने चुनी प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, रिंकू सिंह/शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, संदीप शर्मा।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: धोनी की स्मार्ट चाल, बच गए कप्तान रुतुराज गायकवाड़; दूसरी बार मिलती सजा
ये भी पढ़ें: मशहूर प्लेयर पर बैन और जुर्माना लगा; फीमेल फैन को गले लगाना पड़ा महंगा, जानें क्या है मामला?
संबंधित खबरें
साउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
16 mins agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
47 mins agoन्यूजीलैंड को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को मिली छुट्टी
52 mins agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
1 hr agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
2 hrs agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines