AB de Villiers on Virat Kohli: भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और साउथ अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स की दोस्ती जगजाहिर है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हुए दोनों खिलाड़ियों ने साथ में कई यादगार पारियां खेलीं हैं. पिछले कुछ सालों में दोनों की दोस्ती और भी गहरी हुई है. डिविलियर्स अक्सर कोहली के खेल और व्यक्तित्व की तारीफ करते नजर आते हैं. हालांकि, अब डिविलियर्स ने खुलासा किया है कि शुरुआत में कोहली को लेकर उनकी राय बिल्कुल अलग थी. उन्होंने कहा कि पहली मुलाकात में कोहली उन्हें ‘घमंडी और अकड़ू’ लगे थे. लेकिन समय के साथ उनकी यह धारणा पूरी तरह से बदल गई.
डिविलियर्स को शुरुआत में घमंडी और अकड़ू लगे थे विराट कोहली
दरअसल, प्रखर गुप्ता के साथ एक पॉडकास्ट में जब साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स से पूछा गया कि क्या पहली मुलाकात में उन्हें सच में लगा था कि कोहली घमंडी और अकड़ू’ हैं? इस सवाल पर डिविलियर्स ने हामी भरी और कहा कि कोहली खुद भी शायद अपने शुरुआती दिनों को लेकर इस बात को स्वीकार करेंगे. डिविलियर्स के मुताबिक, कोहली उस समय काफी आत्मविश्वास से भरे हुए थे और मैदान पर उनका अंदाज भी अलग था.
डिविलियर्स ने कोहली के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि, “विराट में बहुत ज्यादा आत्मविश्वास था और उन्होंने हमेशा इसी तरह से क्रिकेट खेला है. कभी-कभी लोग इसका गलत मतलब निकाल लेते हैं. मेरे मामले में भी ऐसा ही हुआ था. वे बहुत ज्यादा आत्मविश्वासी लगते थे.”
‘कोहली भी इस बात से सहमत होंगे’
डिविलियर्स ने आगे कहा, “जब मैं ऐसा कहता हूं तो मेरा मजाकिया अंदाजा होता है, लेकिन मुझे लगता है कि कोहली भी इस बात से सहमत होंगे. 19, 20, 21 साल की उम्र में वे बहुत आत्मविश्वासी युवा थे. बड़ी सफलता हासिल करने के लिए ऐसा होना जरूरी भी है. आपको सच में अपनी क्षमताओं पर भरोसा होना चाहिए और जैसे-जैसे साल बीतते हैं, आप इसे संभालना सीख जाते हैं.” डिविलियर्स ने आगे बताया कि उन्होंने जब विराट को एक इंसान के तौर पर बेहतर तरीके से समझा, तो उनके प्रति सम्मान और बढ़ गया. इसके बाद दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई.
ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड दौरे के लिए शुभमन गिल का अनूठा कदम, खुद के खर्चे पर साथ ले जाएंगे 4-5 नेट गेंदबाज
समय के साथ विराट कोहली के व्यवहार में आया बदलाव
एबी डिविलियर्स ने आगे कहा कि समय के साथ विराट कोहली के व्यक्तित्व और व्यवहार में काफी बदलाव देखने को मिला है. उनके मुताबिक, करियर के शुरुआती दिनों में कोहली के पास खुद को साबित करने की बड़ी चुनौती थी. इसी वजह से उनके अंदर अतिरिक्त आत्मविश्वास और आक्रामकता नजर आती थी. डिविलियर्स ने कहा कि, “जैसे-जैसे विराट की उम्र बढ़ी और वह एक इंसान के साथ-साथ क्रिकेटर के तौर पर भी परिपक्व होते गए. उनके व्यवहार में पहले जैसी आक्रामक प्रवृत्ति धीरे-धीरे कम होने लगी. डिविलियर्स ने बताया कि अनुभव के साथ कोहली खुद को बेहतर तरीके से समझने लगे. इसके साथ ही वह अपने व्यक्तित्व और आसपास के लोगों के साथ भी पहले से ज्यादा सहज होते चले गए.
ये भी पढ़ें- महेला जयवर्धने की छुट्टी के बाद कौन बनेगा MI का नया हेड कोच? CSK के दिग्गज समेत 5 बड़े नाम रेस में
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड सीरीज के लिए शमी को टीम में क्यों नहीं चुना गया? सामने आई वजह
5 mins agoबारिश हुई तो रात में 10.16 बजे शुरू हो सकता है 5वां टी-20 मुकाबला!
19 mins agoIPL 2027 से गायब रहेंगे ये 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी
38 mins agoIND vs NZ: आखिरी 2 वनडे मैच में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11?
55 mins agoIND vs WI: भारतीय गेंदबाजों के बचाव में उतरे मोर्ने मोर्कल
1 hr agoIND vs NZ: इंडिया के टेस्ट टीम में हुई इन 5 स्टार खिलाड़ियों की वापसी
1 hr agoमुंबई इंडियंस के नए हेड कोच के लिए CSK के दिग्गज समेत 5 बड़े नाम शॉर्टलिस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के लिए शुभमन गिल खुद के खर्चे पर साथ ले जाएंगे 4-5 नेट गेंदबाज
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली 151 रनों की धमाकेदार पारी
2 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में नहीं मिली जगह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines