Virat Kohli vs Steve Smith, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कौन बेहतर?

Virat Kohli vs Steve Smith: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में Steve Smith और Virat Kohli का मुकाबला हमेशा चर्चा का विषय रहा है। दोनों खिलाड़ी अपने-अपने अंदाज में क्रिकेट के महारथी हैं। लेकिन जब बात बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की होती है, तो कौन बाजी मारता है? क्या कहते हैं आंकड़े…

Virat Kohli vs Steve Smith

Virat Kohli vs Steve Smith

विज्ञापन

Virat Kohli vs Steve Smith: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट का सबसे बड़ा मुकाबला बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी माना जाता है। जब विराट कोहली और स्टीव स्मिथ जैसे बड़े खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ खेलते हैं, तो मैच का मजा और भी बढ़ जाता है। दोनों ही बल्लेबाज अपने-अपने देश के लिए जिग्गज खिलाड़ी हैं और हर बार जब ये मैदान पर उतरते हैं, तो उम्मीद होती है कि वो शानदार पारी खेलेंगे। अब सवाल ये है कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कौन सा बल्लेबाज सबसे बेहतर है विराट कोहली या स्टीव स्मिथ? आइए जानते हैं…

Virat Kohli vs Steve Smith

विज्ञापन

सबसे ज्यादा किसके रन और औसत किसकी बेहतर

स्टीव स्मिथ ने अब तक 35 पारियों में 1887 रन बनाए हैं, जिनकी औसत 65.06 है, जो एक शानदार रिकॉर्ड है। वहीं विराट कोहली ने 42 पारियों में 1979 रन बनाए हैं, जिनकी औसत 48.26 है। स्टीव की औसत कोहली से बेहतर है, जो भारतीय टीम के खिलाफ उनके शानदार प्रदर्शन को दर्शाता है।

Virat Kohli vs Steve Smith

किसने ठोके सबसे ज्यादा शतक और अर्धशतक

स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ 8 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 शतक और 5 अर्धशतक बनाए हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने विरोधी टीम के खिलाफ कई बार बड़े रन बनाए हैं, लेकिन उनके शतक की संख्या समान है।

विज्ञापन

Virat Kohli vs Steve Smith

दोनों में से किसका है सबसे बड़ा स्कोर

स्टीव स्मिथ का भारत के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ स्कोर 192 रन है। वहीं विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वोत्तम स्कोर 186 रन है। दोनों खिलाड़ी अपनी टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण पारियां खेल चुके हैं, लेकिन स्मिथ का सर्वोच्च स्कोर थोड़ा ज्यादा है।

विज्ञापन

Virat Kohli vs Steve Smith

किसने ठोके सबसे ज्यादा चौके और छक्के

स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ 204 चौके और 10 छक्के लगाए हैं। वहीं विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 218 चौके और 5 छक्के लगाए हैं। कोहली ने अधिक चौके लगाए हैं, जबकि स्मिथ ने अधिक छक्के मारे हैं।

विज्ञापन

Virat Kohli vs Steve Smith

कौन सबसे ज्यादा डक पर हुआ आउट

स्टीव स्मिथ ने अब तक बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 2 बार डक (बिना कोई रन बनाए) का सामना किया है। वहीं विराट कोहली ने 3 बार डक का सामना किया है। यह दर्शाता है कि दोनों ही बल्लेबाजों के लिए कभी-कभी कठिन परिस्थितियां रही हैं, लेकिन स्मिथ का रिकॉर्ड थोड़ा बेहतर है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ