विराट कोहली ने अश्विन को दिया गुरुमंत्र, फिर ऐसे फंस गया बांग्लादेशी बल्लेबाज

IND vs BAN: कानपुर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली और आर अश्विन की जुगलबंदी देखने को मिली। दोनों ने बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज को आउट करने का प्लान बनाया था।

IND vs BAN (14)

Virat Kohli and R Ashwin: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैच की सीरीज का आखिरी मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। हालांकि चौथे दिन खेल को शुरू किया गया। इस मैच में अब तक भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बल्लेबाजी और गेंदबाजी विभाग में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जलवा बिखेरा। हालांकि इस दौरान आर अश्विन और विराट कोहली की जुगलबंदी देखने को मिली। दोनों खिलाड़ियों ने बांग्लादेश की दूसरी पारी के दौरान सलामी बल्लेबाज को आउट करने की योजना बनाई, जिसके बाद अश्विन को इस दौरान ही सफलता मिली थी।

विज्ञापन

विराट और अश्विन ने मिलकर फंसाया

पहले मैच के चौथे दिन बांग्लादेश की दूसरी पारी के दौरान विराट कोहली और आर अश्विन ने काफी देर तक बातचीत की। भारत को इस वक्त विकेट की दरकार थी। ऐसे में कोहली और अश्विन ने बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन को आउट करने का प्लान तैयार किया। अश्विन और कोहली का प्लान भी हिट हुआ, क्योंकि अगली ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज जाकिर हसन को अश्विन ने अपना शिकार बना लिया। जाकिर 15 गेंदों में 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस तरह भारत को पहली सफलता भी मिल गई।

विज्ञापन

मैच का लेखा जोखा

बांग्लादेश पहली पारी में 233 रनों पर सिमट गई थी। वहीं भारत ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 285 रन बना दिए। भारतीय टीम टेस्ट फॉर्मेट में सबसे तेज 100, 200 और 250 रन बनाने वाली टीम भी बन गई। भारत की ओर से लगभग सभी बल्लेबाजों ने आक्रामक बल्लेबाजी की। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 51 गेंदों में 72 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 35 गेंदों में 47 रन बनाए। जबकि केएल राहुल ने 43 गेंदों में 68 रन बनाए। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश 2 विकेट के नुकसान पर 11 ओवर में 26 रन बना चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ