Cricket Retirement News: भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में मैच जरूर हारा लेकिन सभी का दिल जीता था। इससे पहले पांच बार टीम इंडिया अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर चुकी थी। उसमें से एक खास जीत थी 2008 अंडर 19 वर्ल्ड कप की जिसे टीम इंडिया ने विराट कोहली की कप्तानी में अपने नाम किया था। उस वर्ल्ड कप में एक कोहली कप्तान थे तो टीम के अंदर दूसरे कोहली भी मौजूद थे। उनका नाम था तरुवर कोहली जो टीम के लिए ओपनिंग करते थे। अब तरुवर कोहली ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है।
तरुवर कोहली फर्स्ट क्लास क्रिकेट के शानदार खिलाड़ी रहे हैं लेकिन दुर्भाग्यवश उन्हें टीम इंडिया के लिए डेब्यू का मौका नहीं मिल पाया था। उनके नाम तीहरा शतक भी दर्ज है। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 307 रन है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका औसत 53 का रहा और उन्होंने 14 शतक भी लगाए हैं।
कौन हैं तरुवर कोहली?
तरुवर कोहली दाएं हाथ के बल्लेबाज थे। उनका जन्म 17 दिसंबर 1988 को पंजाब के जालंधर में हुआ था। वह एक राइट आर्म मीडियम गेंदबाज भी थे। आईपीएल 2008 में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा था। उसके बाद 2009 में वह किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) का भी हिस्सा रहे। तरुवर के पिता सुशील कोहली भी एक स्पोर्ट्स पर्सन थे लेकिन वह तैराक थे।
यह भी पढ़ें- IPL 2024: आईपीएल शुरू होने की तारीख आई सामने! ओपनिंग डे पर दिखेगा माही का जलवा
तरुवर कोहली ने आईपीएल में उस हद तक कमाल नहीं किया जितना शानदार उनका फर्स्ट क्लास और लिस्ट एक करियर रहा। 2009-10 के बाद उनका नाम गायब होने लगा था इसके बाद 2013 रणजी ट्रॉफी में पंजाब के तीहरा शतक लगाकर वह फिर चर्चा में आए।
फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए रिकॉर्ड पर नजर
तरुवर कोहली की बात करें तो उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 55 मैच खेले और 97 पारियों में 4573 रन बनाए। उनके नाम 74 विकेट भी दर्ज हैं। इसके अलावा लिस्ट ए करियर में कोहली ने 72 मैच खेलते हुए 1913 रन बनाए। फर्स्ट क्लास में तरुवर ने 14 शतक और 18 अर्धशतक व 53.8 की औसत से रन बटोरे। इसके अलावा लिस्ट में उनके नाम 3 शतक, 11 अर्धशतक के साथ 41 विकेट भी दर्ज हैं।
यह भी देखें:- IPL 2024: ये 5 खिलाड़ी हो सकते हैं आईपीएल से बाहर, तीन टीमों को हो जाएगा तगड़ा नुकसान!
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
51 mins agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
1 hr agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा छठा झटका, नमन धीर भी हो गए फेल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines