Virat Kohli: 16 अक्टूबर से भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगी। बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में खेली गई 2 मैच की टेस्ट सीरीज में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज 2-0 से अपने नाम की थी। सीरीज जीतने के बाद विराट कोहली लंदन पहुंच गए थे। हालांकि अब न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज से पहले विराट, भारत लौट आए हैं, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विराट लौटे भारत
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल के लिहाज से भारतीय टीम के लिए ये सीरीज काफी अहम है। ऐसे में भारतीय टीम को विराट कोहली से खासा उम्मीदें हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली अपनी तैयारियों को पूरा करने के लिए भारत लौट चुके हैं। बांग्लादेश सीरीज खेलने के बाद विराट अपने परिवार के पास लंदन पहुंच गए थे। हालांकि अब वह भारतीय सरजमीं पर कदम रख चुके हैं। विराट कोहली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी से बात करते हुए भी नजर आ रहे है। विराट से पहले रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में रोहित आगामी टेस्ट सीरीज के लिए अपनी तैयारियों को मुकम्मल करते हुए दिख रहे थे।
ये भी पढ़ें: PAK vs ENG: पाकिस्तान की बढ़ी मुश्किलें, हार के साथ ही टूट जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने का सपना
ऐसा रहा था हालिया प्रदर्शन
विश्व कप 2024 फाइनल के बाद से विराट कोहली के बल्ले से एक भी बड़ी पारियां नहीं निकली हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज खेली थी। लेकिन एक भी मैच में विराट का बल्ला नहीं चल सका। इस सीरीज में उन्होंने 24, 14 और 20 रन बनाए थे। वहीं बांग्लादेश के खिलाफ हाल में खेली गई सीरीज के दौरान विराट कोहली ने पहले मैच में 6 और 17 रन बनाए थे, जबकि दूसरे मैच में उन्होंने 47 और 29 रन बनाए थे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट के आंकड़े
न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट के शानदार आंकड़े रहे हैं। अब तक टेस्ट फॉर्मेट में उन्होने कीवी टीम के खिलाफ 11 मैच खेलते हुए 45.57 की औसत के साथ 866 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 शतक भी बनाए हैं। विराट का बेस्ट स्कोर न्यूजीलैंड के खिलाफ 211 रन रहा है।
ये भी पढ़ें: ग्लेन मैक्सवेल की अचानक टेस्ट क्रिकेट में हुई वापसी, इस टीम के खिलाफ खेलेंगे मैच
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
44 mins agoएक मैच में 11 विकेट… तनुष कोटियान ने घातक गेंदबाजी से पलट दी बाजी
54 mins agoबेन डकेट ने दोहराया सचिन तेंदुलकर वाला कारनामा, श्रीलंका के खिलाफ ठोका शतक
58 mins agoजसप्रीत बुमराह पर वकार यूनिस का बयान वायरल, बताया क्यों अभी बाकी है चुनौती
1 hr agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
1 hr agoशुभमन गिल ने क्रिकेट में कराई AI की धमाकेदार एंट्री, क्या है टेंपल डिवाइस?
2 hrs agoIND vs NZ: ऑकलैंड में चौके-छक्कों की बरसात या गेंदबाजों का होगा राज?
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ चौथा T20I मुकाबला? जानें LIVE एक्शन डिटेल्स
2 hrs agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
2 hrs agoअर्शदीप का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने की बड़ी मांग
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines