IPL इतिहास में सबसे ज्यादा ट्रॉफी जीतने वाले 6 सुपरस्टार खिलाड़ी, इस नंबर पर हैं महेंद्र सिंह धोनी

IPL: मौजूदा समय के कई दिग्गजों का भी मानना है कि आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप जीतने से ज्यादा मुश्किल अब आईपीएल में खिताब जीतना हो गया है. टी-20 फॉर्मेट में आईपीएल सबसे बड़ा टूर्नामेंट बन चुका है. ऐसे में अब हर खिलाड़ी का सपना इस टूर्नामेंट को जीतना हो गया है.

RCB IPL 2026
1 / 7
RCB IPL 2026

IPL: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने शानदार प्रदर्शन करके आईपीएल 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है. इसी के साथ आरसीबी की टीम बैक टू बैक ट्रॉफी जीत गई है. आईपीएल में खिताब जीतना जहां आज भी कुछ खिलाड़ियों के लिए बड़ा सपना है, तो वहीं कुछ खिलाड़ी बार-बार इस ट्रॉफी को अपने नाम कर चुके हैं. ऐसे ही 6 खिलाड़ियों के बारे में हम आपको बताने वाले हैं.

विज्ञापन

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा  2 / 7

दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कुल 6 बार आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला है. हिटमैन ने हर बार फाइनल में जीत दर्ज की है. रोहित ने 5 ट्रॉफी मुंबई इंडियंस के लिए जीती है. वहीं उन्हें 1 खिताब डेक्कन चार्जर्स के लिए भी जीता है. 

विज्ञापन

अंबाती रायडू

अंबाती रायडू 3 / 7

स्टार बल्लेबाज रहे अंबाती रायडू ने कुल 8 बार आईपीएल का फाइनल खेला है. जिसमें से 6 फाइनल मुकाबले में उन्हें मिली है. रायडू ने 3 बार मुंबई इंडियंस के लिए तो वहीं तीन ही बार चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ट्रॉफी जीती है.

क्रुणाल पांड्या

क्रुणाल पांड्या 4 / 7

स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने भी कुल 5 बार आईपीएल का फाइनल खेला है. क्रुणाल को हर बार फाइनल में जीत मिली है. क्रुणाल ने 3 ट्रॉफी मुंबई इंडियंस के लिए तो वहीं 2 खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए जीता है. 

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या 5 / 7

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कुल 6 बार आईपीएल फाइनल खेला है. जिसमें से 5 बार उनकी टीम को जीत मिली है. पांड्या ने 4 ट्रॉफी मुंबई इंडियंस के लिए जीती है. वहीं 1 खिताब उन्होंने गुजरात टाइटंस के कप्तान के तौर पर अपने नाम किया है.

कीरोन पोलार्ड

कीरोन पोलार्ड 6 / 7

वेस्टइंडीज के दिग्गज कीरोन पोलार्ड ने भी 6 आईपीएल फाइनल खेला है. जिसमें उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए कुल 5 बार ट्रॉफी उठाई है. पोलार्ड हालांकि अब आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं. 

विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी 7 / 7

दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने कुल 11 बार आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला है. हालांकि उन्हें 6 बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं कुल 5 बार धोनी ने फाइनल में जीत दर्ज करके ट्रॉफी उठाई है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन