Virat Kohli Reaction Team India Beats England Test Series Win Ranchi Test

IND vs ENG: इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के बीच विराट कोहली का पहला बयान, टीम इंडिया की जीत पर कही ये बात

India vs England Test Series Virat Kohli Reaction: भारतीय टीम ने रांची टेस्ट में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर, सीरीज कब्जा ली है। इसके बाद विराट कोहली ने भी टीम इंडिया के लिए खास बात कही। विराट इस पूरी सीरीज से बाहर हैं और हाल ही में वह दूसरे बच्चे के पिता भी बने थे। अनुष्का शर्मा ने बेटे को जन्म दिया था जिसका नाम अकाय बताया गया।

India vs England Test Series Virat Kohli Reaction: भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ रांची में खेला गया सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 5 विकेट से जीतते हुए सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। इसी के साथ टीम इंडिया ने घरेलू सरजमीं पर लगातार 17वीं टेस्ट सीरीज अपने नाम कर ली है। टीम इंडिया की इस जीत में सबसे बड़ा योगदान रहा युवा खिलाड़ियों का। इस सीरीज में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली नहीं थे। जबकि मोहम्मद शमी भी चोट के कारण बाहर थे। फिर भी यंगिस्तान ने अपना जलवा दिखाया और अंग्रेजों को धूल चटा दी। इस जीत के बाद और इस सीरीज के बीच पहली बार विराट कोहली का रिएक्शन सामने आया है।

विज्ञापन

क्या बोले विराट कोहली?

विराट कोहली ने सोमवार दोपहर टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा,’हमारी युवा टीम के द्वारा यह एक शानदार सीरीज की जीत है। सभी खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन दिखाया और अपने दृढ़ निश्चय से टीम को बेहतरीन जीत दिलाई।’ विराट कोहली का लंबे समय बाद यह कोई बयान सामने आया है। और यह बयान आया टीम इंडिया की स्पेशल जीत के बाद।

विज्ञापन

दूसरे बच्चे के पिता बने थे विराट

हाल ही में 15 फरवरी को विराट कोहली दूसरे बच्चे के पिता बने थे। उन्होंने 20 फरवरी को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने पत्नी अनुष्का शर्मा द्वारा बेटे को जन्म देने की जानकारी शेयर की थी। उन्होंने अपने बेटे का भी नाम बताया था। विराट के बेटे का नाम अकाय है। विराट भले ही टीम इंडिया के साथ नहीं थे लेकिन वह गौर से सभी चीजें देख रहे थे। उसका परिणाम है उनका टीम की जीत के बाद सामने आया खास पोस्ट।

विज्ञापन

भारत ने अंग्रेजों को किया चारों खाने चित

भारतीय टीम ने सीरीज की शुरुआत हैदराबाद टेस्ट में हार के साथ की थी। उस मैच में भारत ने लीड लेने के बावजूद मैच गंवा दिया था। उसके बाद काफी आलोचनाएं हुईं। लेकिन फिर विशाखापट्टनम में रोहित की ब्रिगेड ने दमदार वापसी की। उस मैच में जबकि केएल राहुल और रवींद्र जडेजा भी नहीं शामिल थे। फिर राजकोट में भी टीम ने तिरंगा लहराया और बिना राहुल के फिर से जीत दर्ज की। अब रांची टेस्ट में भी टीम इंडिया ने विजय रथ को बरकरार रखा और सीरीज में जीत की हैट्रिक लगाते हुए सीरीज पर कब्जा भी कर लिया।

विज्ञापन

रांची में टीम इंडिया की जीत के हीरो रहे ध्रुव जुरेल। इससे पहले विशाखापट्टनम और राजकोट में यशस्वी जायसवाल के बैजबॉल का डंका बजा था। सरफराज खान ने भी राजकोट में डेब्यू करते हुए सुर्खियां बटोरी थीं। अब टीम इंडिया 7 मार्च से धर्मशाला में सीरीज का आखिरी मैच खेलेगी। विराट कोहली हालांकि पांचों मैचों की सीरीज से बाहर हैं। यानी फैंस अब उन्हें सीधे आईपीएल 2024 में ही देख पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ