India vs England Rohit Sharma Unbeaten Captaincy in Test Series Record Ranchi Test

IND vs ENG: कप्तानी में छाए रोहित शर्मा, रांची टेस्ट जीतकर बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

India vs England: भारत के कप्तान रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने रांची टेस्ट मैच जीतकर इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया है। इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है।

India vs England: भारत ने रांची टेस्ट को अपने नाम कर लिया है। भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर ना सिर्फ रांची टेस्ट को बल्कि इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज को भी अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रोहित की कप्तानी में भारत ने पहली बार इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीता है। इस सीरीज का एक मुकाबला अभी बचा हुआ है। सीरीज के शुरुआती 4 मैचों में से भारत ने 3 मैचों को अपने नाम कर लिया है। चलिए आपको बताते हैं रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान क्या रिकॉर्ड बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्ट सीरीज के अजेय कप्तान हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा को फरवरी 2022 में टेस्ट क्रिकेट का परमानेंट कप्तान बनाया गया था। इसके बाद से रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया एक भी सीरीज नहीं हारी है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। रोहित शर्मा अभी तक टेस्ट सीरीज के अजेय कप्तान रहे हैं। बता दें कि दिग्गज खिलाड़ी 2022 से अभी तक कुल 5 टेस्ट सीरीज में कप्तानी कर चुके हैं, इनमें से टीम इंडिया ने एक भी सीरीज में हार का सामना नहीं किया है। इन 5 सीरीज में से भारत ने 4 सीरीज अपने नाम कर लिए हैं, जबकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक सीरीज ड्रॉ रही थी।

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ ड्रॉ रही थी सीरीज

फुल टाइम टेस्ट कप्तान बनने के बाद रोहित शर्मा ने सबसे पहले श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में कप्तानी की थी। इस सीरीज को भारत ने 2-0 से अपनी झोली में डाल लिया था। इसके बाद रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में भी टीम का प्रतिनिधित्व किया था। इस सीरीज में भी भारत ने कंगारू टीम को 2-1 से हरा दिया था। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने तीसरा टेस्ट सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। यह सीरीज सिर्फ एक मैच का ही था, जिसे भारत ने जीत लिया था। इसके बाद साउथ अफ्रीका दौरे पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में भी रोहित शर्मा ही कप्तान थे, इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। जबकि सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने शानदार वापसी की और इस मैच को अपने नाम कर लिया था। इस तरह यह सीरीज ड्रॉ हो गई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

7 मार्च से सीरीज का 5वां मुकाबला

अब इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भी भारतीय टीम ने अपना कब्जा जमा लिया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत को चौथी सीरीज में जीत मिली है। इस सीरीज का एक मुकाबला अभी भी बचा हुआ है, जो कि 7 मार्च से 11 मार्च के बीच खेला जाएगा। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या इस मुकाबले में भी भारतीय टीम इंग्लैंड को पटखनी देने में कामयाब होती है, या फिर इंग्लिश टीम वापसी करेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ