---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

рдЦреЗрд▓ angle-right

рдХреЛрд╣рд▓реА, рджреНрд░рд╡рд┐рдбрд╝ рдФрд░ рдЧрд╛рдВрдЧреБрд▓реА рдХреЗ рд▓рд┐рдП рдЖрдЬ рдХрд╛ рджрд┐рди рдмреЗрд╣рдж рдЦрд╛рд╕, рдЬрд╛рдиреЗрдВ рд╡рдЬрд╣

Indian Cricket Team рдХреЗ рджрд┐рдЧреНрдЧрдЬ рдЦрд┐рд▓рд╛рдбрд╝реА рд╡рд┐рд░рд╛рдЯ рдХреЛрд╣рд▓реА, рд╕реМрд░рд╡ рдЧрд╛рдВрдЧреБрд▓реА рдФрд░ рд░рд╛рд╣реБрд▓ рджреНрд░рд╡рд┐рдбрд╝ рдХреЗ рд▓рд┐рдП 20 рдЬреВрди рдХрд╛ рджрд┐рди рдмреЗрд╣рдж рдЦрд╛рд╕ рд╣реИред рдЗрди рддреАрдиреЛрдВ рдЦрд┐рд▓рд╛рдбрд╝рд┐рдпреЛрдВ рдиреЗ рдЖрдЬ рд╣реА рдХреЗ рджрд┐рди рдЯреЗрд╕реНрдЯ рдХреНрд░рд┐рдХреЗрдЯ рдореЗрдВ рдбреЗрдмреНрдпреВ рдХрд┐рдпрд╛ рдерд╛ред рдЗрд╕рдХреЗ рдмрд╛рдж рддреАрдиреЛрдВ рдЦрд┐рд▓рд╛рдбрд╝рд┐рдпреЛрдВ рдиреЗ 100 рд╕реЗ рдЕрдзрд┐рдХ рдЯреЗрд╕реНрдЯ рдореИрдЪ рдЕрдкрдиреЗ рдХрд░рд┐рдЕрд░ рдореЗрдВ рдЦреЗрд▓реЗ рдФрд░ рд░рд┐рдХреЙрд░реНрдбреЛрдВ рдХреА рдЭрдбрд╝реА рд▓рдЧрд╛ рджреАред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Indian Cricket Team के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली के लिए आज यानी 20 जून का दिन बेहद खास है। तीनों ही खिलाड़ियों ने क्रिकेट की दुनिया में धूम मचाकर रिकॉर्डों की झड़ी लगाई है। ये तीनों ही खिलाड़ी भारतीय टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। इन तीनों खिलाड़ियों के लिए 20 जून का दिन इसलिए खास है क्योंकि तीनों ने पहली बार टीम इंडिया की जर्सी आज ही के दिन पहली बार पहनी थी। इस खास दिन पर आइए जानते हैं कि इन तीनों खिलाड़ियों ने अपने करिअर में कैसा प्रदर्शन किया है।

ये भी पढ़ें:- ENG vs WI: सुपर-8 में इंग्लैंड की धमाकेदार जीत, 3 खिलाड़ी रहे जीत के हीरो

---विज्ञापन---

सौरव गांगुली

सौरव गांगुली ने 20 जून 1996 को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। लॉर्ड्स मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए इस पहले ही मैच में सौरव गांगुली ने शतक लगाया था। सौरव गांगुली ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 16 शतक जड़े हैं, जिनमें किसी भी मैच में भारत को हार का सामना नहीं करना पड़ा है। सौरव गांगुली ने अपने टेस्ट करिअर में कुल 113 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 7212 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 239 रन का रहा है। वनडे मैचों की बात की जाए तो सौरव गांगुली ने 311 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 22 शतक और 72 अर्धशतक के साथ कुल 11363 रन बनाए हैं। वनडे मैचों में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 183 रन का रहा है।

ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: अफगानिस्तान के ये 5 खिलाड़ी बन सकते हैं चुनौती, रहना होगा सावधान

---विज्ञापन---

राहुल द्रविड़

भारतीय टीम की दीवार के नाम से पहचान बनाने वाले राहुल द्रविड़ मौजूदा समय में टीम के कोच हैं। राहुल द्रविड़ ने भी सौरव गांगुली के साथ लॉर्ड्स मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ ही टेस्ट मैच में पदार्पण किया था। राहुल द्रविड़ ने टीम इंडिया के लिए कुल 164 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 36 शतक और 63 अर्धशतक के साथ कुल 13288 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 270 रन का रहा है। वहीं, राहुल द्रविड़ के वनडे करिअर की बात की जाए तो उन्होंने कुल 344 मैच खेले हैं। इसमें 12 शतक और 83 अर्धशतक के साथ उन्होंने कुल 10889 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: इस खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता, ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की Playing 11

---विज्ञापन---

विराट कोहली

विराट कोहली मौजूदा समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। विराट ने 20 जून 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में पदार्पण किया था। विराट अब तक 113 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इसमें उन्होंने 29 शतक और 30 अर्धशतक के साथ कुल 8848 रन बनाए हैं। विराट के वनडे करिअर की बात की जाए तो उन्होंने कुल 292 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 50 शतक और 72 अर्धशतक के साथ 13848 रन बनाए हैं। विराट का टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 254 और वनडे में 183 रन का है। टेस्ट क्रिकेट में 7 दोहरा शतक लगाने वाले विराट कोहली इकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं। टेस्ट करिअर में आज के पदार्पण करने वाले तीनों खिलाड़ियों ने 100 से अधिक टेस्ट मैच खेले हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Jun 20, 2024 11:50 AM

End of Article

About the Author

Mashahid abbas

рдорд╢рд╛рд╣рд┐рдж рдЕрдмреНрдмрд╛рд╕ рдиреНрдпреВрдЬ 24 рд╡реЗрдмрд╕рд╛рдЗрдЯ рдореЗрдВ рд╕рдм-рдПрдбрд┐рдЯрд░ рдХреЗ рдкрдж рдкрд░ рдХрд╛рд░реНрдпрд░рдд рд╣реИрдВред рдкрд┐рдЫрд▓реЗ рдХрд░реАрдм 5 рд╡рд░реНрд╖реЛрдВ рд╕реЗ рдореАрдбрд┐рдпрд╛ (рдкреНрд░рд┐рдВрдЯ рдФрд░ рд╡реЗрдм) рдореЗрдВ рдХрд╛рдо рдХрд░ рд░рд╣реЗ рд╣реИрдВред рдЗрдиреНрд╣реЛрдВрдиреЗ рдЕрдкрдиреЗ рдХрд░рд┐рдЕрд░ рдХреА рд╢реБрд░реБрдЖрдд рд╕реВрд░реНрдпрд╛ рд╕рдорд╛рдЪрд╛рд░ рд╕реЗ рдХреА рдереАред рдЗрд╕рдХреЗ рдмрд╛рдж India Today рдХреА рдкреНрд░рддрд┐рд╖реНрдард┐рдд рд╡реЗрдмрд╕рд╛рдЗрдЯ IChowk рдкрд░ рдмрддреМрд░ рдлреНрд░реАрд▓рд╛рдВрд╕рд░ рдФрд░ рдлрд┐рд░ рдЕрдорд░ рдЙрдЬрд╛рд▓рд╛ (рдкреНрд░рд┐рдВрдЯ) рдореЗрдВ рд░рд┐рдкреЛрд░реНрдЯрд░ рдХреЗ рд░реВрдк рдореЗрдВ рдЗрдиреНрд╣реЛрдВрдиреЗ рдЕрдкрдиреА рд╕реЗрд╡рд╛рдПрдВ рджреА рд╣реИрдВред рдорд╢рд╛рд╣рд┐рдж рдЕрдмреНрдмрд╛рд╕ рдЙрддреНрддрд░ рдкреНрд░рджреЗрд╢ рдХреЗ рдкреНрд░рдпрд╛рдЧрд░рд╛рдЬ рдЬрд┐рд▓реЗ рдХреЗ рд░рд╣рдиреЗ рд╡рд╛рд▓реЗ рд╣реИрдВ рдФрд░ рдиреНрдпреВрдЬ 24 рдореЗрдВ рд╕реНрдкреЛрд░реНрдЯреНрд╕ рдЯреАрдо рдХрд╛ рд╣рд┐рд╕реНрд╕рд╛ рд╣реИрдВред рдиреНрдпреВрдЬ 24 рдкрд░ рд╕рдмрд╕реЗ рдкрд╣рд▓реЗ рдФрд░ рд╕рдмрд╕реЗ рд╕рдЯреАрдХ рдЦрдмрд░реЗрдВ рдкреНрд░рдХрд╛рд╢рд┐рдд рд╣реЛрдВ рдЗрд╕реА рдЙрджреНрджреЗрд╢реНрдп рдХреЗ рд╕рд╛рде рд╕рддрдд рд▓реЗрдЦрди рдЬрд╛рд░реА рд╣реИред

Read More
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola