Virat Kohli: इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपना फिटनेस टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहली अपनी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर चुके हैं और अब उनकी फिटनेस को लेकर किसी तरह की चिंता नहीं है. ऐसे में जल्द ही इंग्लैंड दौरे के लिए उनकी उपलब्धता का आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है. बता दें कि, कोहली को पहले ‘सब्जेक्ट टू फिटनेस’ के आधार पर भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन अब माना जा रहा है कि वह पूरी तरह फिट हैं और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मैदान पर वापसी करेंगे.
विराट कोहली ने पास किया फिटनेस टेस्ट!
स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली ने अपनी फिटनेस से जुड़ी सभी जरूरी प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक पूरी कर ली हैं. अब उम्मीद की जा रही है कि उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए जल्द ही फिट घोषित कर दिया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार तक उनकी उपलब्धता को लेकर आधिकारिक मंजूरी मिल सकती है. कोहली की वापसी भारतीय टीम के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं होगी. हाल के समय में शानदार फॉर्म में चल रहे स्टार बल्लेबाज से इंग्लैंड दौरे पर भी बड़ी पारियों की उम्मीद रहेगी.
वहीं, 2027 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए यह सीरीज टीम इंडिया की तैयारियों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है. ऐसे में विराट कोहली का पूरी तरह फिट होकर टीम से जुड़ना भारतीय बल्लेबाजी क्रम को और मजबूत करेगा. रोहित शर्मा और कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की मौजूदगी में टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में दमदार प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेगी.
कोहली को कैसे लगी थी चोट?
विराट कोहली ने आईपीएल 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए 75 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी और अपनी टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. हालांकि, इसके बाद उन्हें हैमस्ट्रिंग की समस्या का सामना करना पड़ा.
इसी चोट के कारण कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन सके थे. अब उनकी वापसी से भारतीय टीम को बड़ा मजबूती मिलेगी और टीम प्रबंधन 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों को नई दिशा दे सकेगा.
वहीं, अब विराट कोहली की वापसी के बाद बल्लेबाजी क्रम में बदलाव देखने को मिलेगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, कोहली के टीम में लौटने से युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम से बाहर होना पड़ा है. पिछले मैच में शतक लगाने के बावजूद उन्हें टीम में जगह नहीं मिल सकी. कोहली एक बार फिर नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें- 23 साल के भारतीय खिलाड़ी ने इंग्लैंड में बरपाया कहर, 2 मैचों में 11 विकेट लेकर मचाई सनसनी
कोहली का शानदार वनडे करियर
विराट कोहली वनडे क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं. कोहली ने अब तक भारत के लिए 311 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिनमें 14,797 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 54 शतक भी निकले हैं. कोहली 2011 में वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे. अब उनकी नजर 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर है और वह एक और विश्व कप जीतकर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को यादगार बनाना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें- भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए आयरलैंड टीम का ऐलान, स्टर्लिंग समेत 6 स्टार खिलाड़ी बाहर, इस प्लेयर को सौंपी कप्तानी
संबंधित खबरें
भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
2 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
47 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines