भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए आयरलैंड टीम का ऐलान, स्टर्लिंग समेत 6 स्टार खिलाड़ी बाहर, इस प्लेयर को सौंपी कप्तानी

IND vs IRE: भारत के खिलाफ आगामी दो मैचों की टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. 26 जून से शुरू होने वाली इस सीरीज के लिए आयरलैंड ने एक नए प्लेयर को टीम की कप्तानी सौंपी है. वहीं, इस टीम में 3 नए चेहरों को भी मौका मिला है.

Ireland Cricket Team

Ireland Cricket Team

Ireland Squad for T20 Series vs India: भारत और आयरलैंड के बीच 26 जून से दो मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. इस टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. हालांकि, सीरीज से पहले टीम को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि नियमित कप्तान पॉल स्टर्लिंग और तेज गेंदबाज जोश लिटिल समेत 6 स्टार खिलाड़ी चोट के कारण इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे. स्टर्लिंग की गैरमौजूदगी में विकेटकीपर बल्लेबाज लोर्कन टकर को टीम की कमान सौंपी गई है. क्रिकेट आयरलैंड ने उन्हें टी20 टीम का स्थायी कप्तान नियुक्त कर दिया है.

विज्ञापन

लोर्कन टकर बने आयरलैंड टी20 टीम के नए कप्तान

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए क्रिकेट आयरलैंड ने 29 साल के लोर्कन टकर को अपना नया T20I कप्तान नियुक्त किया है. दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद पॉल स्टर्लिंग ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद बोर्ड ने टकर पर भरोसा जताते हुए उन्हें टीम की कप्तानी सौंपी है. टकर ने साल 2016 में आयरलैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. वह अब तक तीनों प्रारूपों में कुल 159 मैच खेल चुके हैं. इससे पहले भी वह दो मौकों पर अंतरिम कप्तान की भूमिका निभा चुके हैं.

विज्ञापन

चोट के कारण बाहर हुए 6 खिलाड़ी

क्रिकेट आयरलैंड ने बताया कि 6 खिलाड़ी चोटिल होने की वजह से चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे. तेज गेंदबाज जोश लिटिल स्ट्रेस फ्रैक्चर से जूझ रहे हैं, जबकि मार्क एडेयर रेक्टस मसल टियर के कारण बाहर हैं. पूर्व कप्तान पॉल स्टर्लिंग भी काफ मसल इंजरी की वजह से सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. इसके अलावा ऑलराउंडर कर्टिस कैम्फर हाथ में फ्रैक्चर के चलते टीम से बाहर हैं. तेज गेंदबाज बैरी मैकार्थी एसीएल चोट से उबर रहे हैं, जबकि जॉर्डन नील कंधे और पैर की चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे.

तीन नए चेहरों को मिला मौका

भारत के खिलाफ सीरीज के लिए आयरलैंड की टीम में कुछ नए खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है. मैथ्यू होलार्ड और जय मूंद्रा को पहली बार राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है. इसके अलावा, रूबेन विल्सन को भी टी20 टीम में शामिल किया गया है. उन्होंने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था.

विज्ञापन

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड का स्क्वॉड

लोर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गेविन होए, मैथ्यू होलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंद्रा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर और रूबेन विल्सन.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ