ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही विराट कोहली की लेटेस्ट पोस्ट वायरल, सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे जमकर कमेंट्स

Virat Kohli Latest Post: विराट कोहली अब लंबे समय के बाद ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे. इससे पहले उनके वनडे रिटायरमेंट को लेकर भी काफी अटकलें लगाई जा रही हैं, इनके बीच कोहली ने ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके खलबली मचा दी है. जिसपर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.

Virat Kohli

Virat Kohli

Virat Kohli Latest Post: टीम इंडिया अब ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है, 15 अक्टूबर को भारतीय टीम ने 2 बैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए दिल्ली से उड़ान भरी थी. 19 अक्टूबर से टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे की शुरुआत होगी. पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस वनडे सीरीज में विराट कोहली भी लंबे समय के बाद खेलते हुए दिखाई देंगे. जहां एक तरफ विराट कोहली के वनडे रिटायरमेंट को लेकर खूब अटकलें लगाई जा रही हैं तो वहीं ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट शेयर की, जो अब काफी तेजी से वायरल हो रही है. उनकी इस पोस्ट को कुछ फैंस वर्ल्ड कप 2027 से जोड़कर भी देख रहे हैं.

विज्ञापन

विराट की पोस्ट पर फैंस के कमेंट्स

दरअसल इस बात की काफी अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या विराट कोहली वर्ल्ड कप 2027 खेल पाएंगे? जिसको लेकर पूर्व क्रिकेटर्स से लेकर फैंस तक की अलग-अलग राय है, ज्यादातर लोगों का मानना है कि उनको वर्ल्ड कप 2027 में खेलना चाहिए, लेकिन ये उनकी फिटनेस और प्रदर्शन पर निर्भर करने वाला है. वहीं इन अटकलों के बीच विराट कोहली की लेटेस्ट सोशल मीडिया पोस्ट ने खलबली मचा दी है. विराट कोहली ने पोस्ट कर लिखा कि “आप वास्तव में तभी असफल होते हैं, जब आप हार मानने का निर्णय ले लेते हैं” उनकी इस पोस्ट पर अब फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.

विज्ञापन

एक फैन ने कमेंट करके लिखा कि “कभी हार मत मानो… लेकिन याद रखना, और भी कई लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं और आप एक सीनियर और मेहनती इंसान हैं, इसलिए आपको यह बात पहले से ही पता है. अगर कभी बात नहीं बनती, तो शालीनता और अच्छे संबंधों के साथ विदा लेना. मैं हमेशा से आपमें ऐसे ही इंसान की चाहत रखता आया हूं.”

विज्ञापन

दूसरे फैन ने लिखा “अरे भाई.. ना तो हार माननी है, ना फेल होना है। यहीं से सब कुछ शुरू हुआ, एक नया अध्याय लिखने का.”

एक अन्य फैन ने लिखा “बॉस, कभी-कभी ज़िंदगी हार मान लेती है और हार मान लेती है, भले ही आप हार न मानें? तब क्या करें?”

विज्ञापन

टेस्ट और टी20 से विराट ले चुके हैं संन्यास

विराट कोहली ने आईपीएल 2025 के बीच टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर हर किसी को हैरान कर दिया था. विराट ने अपना आखिरी टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खेला था. इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद कोहली ने इस फॉर्मेट को भी अलविदा कह दिया था, अब कोहली केवल वनडे फॉर्मेट खेल रहे हैं. आखिरी बार उनको आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलते हुए देखा गया था. अब कोहली से फैंस को ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ