आईसीसी का अफगानी प्लेयर के खिलाफ तगड़ा एक्शन, मैदान पर ये हरकत करने की मिली सजा

ICC Fined Ibrahim Zadran: अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में 14 अक्टूबर को खेला गया था. इस मैच में अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी इब्राहिम जादरान ने कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया था. हालांकि तीसरे वनडे में आउट होने के बाद गुस्सा दिखाना इब्राहिम जादरान को भारी पड़ गया.

afghanistan cricket team

afghanistan cricket team

ICC Fined Ibrahim Zadran: हाल ही में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खत्म हुई है, जिसको अफगानिस्तान ने 3-0 से अपने नाम किया था. इस सीरीज में अफगानिस्तान की बल्लेबाजी से लेकर गेंदबाजी तक काफी कमाल की रही थी. तीसरे मैच को अफगानिस्तान ने 200 रनों से जीत लिया था जो उनकी वनडे इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत भी थी. इस मैच में अफगानिस्तान के खिलाड़ी इब्राहिम जादरान को मैदान पर एक हरकत करना भारी पड़ा है, जिसके चलते उनको अब आईसीसी ने सजा भी सुनाई है.

विज्ञापन

इब्राहिम जादरान को आईसीसी ने दी सजा

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे मैच अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में 14 अक्टूबर को खेला गया था. इस मैच में अफगानिस्तान के स्टार खिलाड़ी इब्राहिम जादरान ने कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया था, सीरीज में भी जादरान का प्रदर्शन शानदार रहा था, जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था. हालांकि तीसरे वनडे में आउट होने के बाद गुस्सा दिखाना इब्राहिम जादरान को भारी पड़ गया.

विज्ञापन

दरअसल आउट होने के बाद गुस्से में पवेलियन के पार रखे उपकरण पर इब्राहिम जादरान ने जोर से बल्ला दे मारा थे. जिसके चलते अब आईसीसी आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए इब्राहिम जादरान को सजा मिली है. आईसीसी ने जादरान की 15 फीसदी मैच फीस काटी है और उनको 1 डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है.

विज्ञापन

अफगानिस्तान ने 200 रन से जीता मैच

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 293 रन बनाए थे, जिसमें इब्राहिम जादरान की 95 रनों की पारी शामिल थी. इसके अलावा मोहम्मद नबी ने 62 रन बनाए थे. इसके बाद बांग्लादेश की टीम महज 93 रनों पर ही सिमट गई थी. अफगानिस्तान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए बिलाल सामी ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए थे. इसके अलावा राशिद खान को 3 विकेट मिली थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ