Virat Kohli Video: भारतीय टीम चेन्नई टेस्ट जीतने के बाद अब दूसरे मैच के लिए कानपुर पहुंच गई है। बीते दिन कानपुर के एक होटल में टीम इंडिया के खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। जिसमें से विराट कोहली और ऋषभ पंत के होटल अधिकारियों द्वारा किए गए स्वागत की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। खासकर विराट कोहली ने होटल अधिकारी को हाथ मिलाने को लेकर जो जवाब दिया था, वो अब काफी वायरल हो रहा है।
विराट ने होटल अधिकारी से नहीं मिलाया हाथ
बांग्लादेश के साथ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच करे लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी अब कानपुर पहुंच रहे हैं। बीते दिन विराट कोहली और ऋषभ पंत को कानपुर के एक होटल में देखा गया। अक्सर खिलाड़ियों के स्वागत के लिए होटल के सभी अधिकारी इकट्ठा होते हैं। कानपुर में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। विराट कोहली को फूलों का गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया गया। जिसके बाद एक अन्य होटल अधिकारी विराट से हाथ मिलाने आया था लेकिन कोहली ने कहा ‘सर, दो ही हाथ हैं’
ये भी पढ़ें:- MS Dhoni का चहेता, 1 साल में बन चुका 5 टीमों का कप्तान, फिर भी टीम इंडिया से है बाहर
दरअसल विराट कोहली के एक हाथ में उनका बैग और दूसरे हाथ में फूलों का गुलदस्ता था। जिसके चलते कोहली होटल अधिकारी से हाथ नहीं मिला पाए थे। कोहली का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस भी इस वीडियो पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
चेन्नई टेस्ट में फ्लॉप रहे थे कोहली
बांग्लादेश के साथ पहला टेस्ट मैच चेन्नई में खेला गया था। इस मैच में विराट कोहली कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। पहली पारी में कोहली 6 और दूसरी पारी में 17 रन बनाकर आउट हो गए थे। जिसके बाद अब कानपुर टेस्ट में कोहली से फैंस को बड़ी पारी की उम्मीद होगी। चेन्नई टेस्ट को भारतीय टीम ने 280 रन से जीत लिया था। भारत की इस जीत में आर अश्विन ने अहम भूमिका निभाई थी। अश्विन ने बल्लेबाजी करते हुए शतक और गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए थे।
ये भी पढ़ें:- 53 साल में पहली बार… रणजी के स्टार रहे मिलिंद कुमार ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, UAE के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही
संबंधित खबरें
IND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
31 mins agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
58 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
1 hr agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
1 hr agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
2 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
4 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines