MS Dhoni का चहेता, 1 साल में बन चुका 5 टीमों का कप्तान, फिर भी टीम इंडिया से है बाहर

Irani Trophy 2024: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक चहेता खिलाड़ी लगातार अलग-अलग टूर्नामेंटों में कप्तानी के साथ-साथ कमाल का प्रदर्शन कर रहा है, लेकिन इस खिलाड़ी को टीम इंडिया में मौका नहीं मिल रहा है।

csk

csk

Irani Trophy 2024: भारतीय टीम इन दिनों बांग्लादेश के साथ टेस्ट सीरीज खेल रही है। जिसका पहला मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है। इस सीरीज के लिए जब टीम का ऐलान हुआ था, तब एक खिलाड़ी को जगह नहीं मिलने से फैंस काफी हैरान थे, जबकि ये खिलाड़ी अलग-अलग टूर्नामेंटों में कप्तानी के साथ-साथ अच्छा प्रदर्शन भी कर चुका है। इतना ही नहीं इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के अंडर में भी काफी क्रिकेट खेला है। बावजूद इसके ये खिलाड़ी टीम इंडिया में जगह पाने के लिए तरस रहा है।

विज्ञापन

1 साल में कर चुका 5 टीमों की कप्तानी

एमएस धोनी का चहेता कहे जाने वाले रुतुराज गायकवाड लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। बावजूद इसके उनको टीम इंडिया में जगह नहीं मिल पा रही है। दलीप ट्रॉफी में भी गायकवाड़ का प्रदर्शन अच्छा रहा था। आईपीएल में गायकवाड चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इसके अलावा हाल ही में ईरानी ट्रॉफी को लेकर टीमों का ऐलान हो गया है। जिसमें रुतुराज को रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का कप्तान बनाया गया है। इससे पहले गायकवाड दलीप ट्रॉफी में इंडिया सी टीम के कप्तान थे। फिर भी उनको टीम इंडिया से नजरअंदाज किया जा रहा है।

विज्ञापन

एशियन गेम्स में भी की थी कप्तानी

एशियन गेम्स के लिए भी रुतुराज गायकवाड को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था। गायकवाड की कप्तानी में टीम इंडिया ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल भी जीता था। इसके अलावा आईपीएल 2024 में एमएस धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद रुतुराज गायकवाड को चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बनाया गया था। कप्तानी के अलावा गायकवाड पिछले एक साल से कमाल का प्रदर्शन भी करते आ रहे हैं। अब फैंस उनको टीम इंडिया के लिए खेलते हुए देखना चाहते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ