हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'करियर के इस स्टेज पर…' विराट कोहली को लेकर पूर्व फील्डिंग कोच टी दिलीप ने दिया बड़ा बयान

Virat Kohli: टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच टी. दिलीप ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की फिटनेस को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कोहली की एनर्जी और फील्डिंग की तारीफ करते हुए कहा है कि वह आज भी मैदान पर अपने खेल से आसपास मौजूद खिलाड़ियों को प्रेरित करते हैं.

विज्ञापन
Virat Kohli (PIC Credit -AI)

T Dilip on Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने करियर में ना सिर्फ अपने शानदार खेल, बल्कि फिटनेस के मामले में भी एक नया अयाम सेट किया है. 37 वर्षीय कोहली आज भी दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में गिने जाते हैं और मैदान पर उनकी एनर्जी कई युवा खिलाड़ियों को भी टक्कर देती हैं. इसी बीच भारत के पूर्व फील्डिंग कोच टी. दिलीप ने कोहली की फिटनेस को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने विराट की फील्डिंग की तारीफ करते हुए कहा है कि मैदान पर दिखाई देने वाली उनकी आक्रामकता और एनर्जी आज भी उनकी सबसे बड़ी ताकतों में शामिल है.

विराट कोहली को लेकर क्या बोले टी दीलीप?

टीम इंडिया के पूर्व फील्डिंग कोच टी. दिलीप ने कहा कि विराट कोहली न सिर्फ खुद मैदान पर शानदार प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं, बल्कि उनके आसपास मौजूद खिलाड़ियों का स्तर भी ऊपर उठाते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कोहली के प्रैक्टिस सेशन और मैच के दौरान नजर आने वाले रवैये में ज्यादा अंतर नहीं होता.

दिलीप ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, “जब विराट कोहली की बात आती है तो उनकी इंटेंसिटी से कोई समझौता नहीं होता. हमने पावरप्ले में देखा है कि वह कवर या शॉर्ट मिड-विकेट पर बल्लेबाज के सामने कितनी तेजी से प्रतिक्रिया देते हैं. उनकी रिफ्लेक्स, डाइव और गेंद को रोकने की कोशिश हमेशा शानदार रहती है. पिछली सीरीज में भी वे बहुत चुस्त थे और हर समय खेल में पूरी तरह से एक्टिव थे.”

विज्ञापन

‘अपने करियर के इस पड़ाव पर भी’

दिलीप ने कोहली की एक और खासियत का जिक्र करते हुए कहा कि पारी के आखिरी ओवरों में भी वह खुद को मुश्किल फील्डिंग पोजीशन में रखने से पीछे नहीं हटते. उनके मुताबिक, कोहली की एनर्जी टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी अपना स्तर बढ़ाने के लिए प्रेरित करती है.

उन्होंने कहा, “अपने करियर के इस पड़ाव पर भी, कोहली आखिरी ओवरों में लॉन्ग-ऑन से लॉन्ग-ऑन तक दौड़ते हैं और सबसे पहले फील्डिंग के लिए वहां पहुंच जाते हैं. टीम के लिए यह शानदार चीज है. जब विराट कोहली आसपास होते हैं तो उनकी इंटेंसिटी अपने आप दूसरों तक पहुंचती है.”

विज्ञापन

टी. दिलीप का कार्यकाल हुआ खत्म

गौरतलब है कि टी. दिलीप नवंबर 2021 में भारतीय क्रिकेट टीम के साथ बतौर फील्डिंग कोच जुड़े थे और इसी महीने की शुरुआत में उनका कार्यकाल खत्म हो गया. उनके कार्यकाल के दौरान टीम इंडिया ने 2024 और 2026 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता. इसके अलावा, भारत ने 2023 और 2025 में एशिया कप और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी भी अपने नाम किया.

उनके कार्यकाल में भारत 2023 वनडे वर्ल्ड कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में उपविजेता भी रहा. जिम्बाब्वे दौरे के बाद दिलीप के कॉन्ट्रैक्ट का नवीनीकरण नहीं किया गया. उनकी जगह सुभदीप घोष को टीम इंडिया का नया फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में सरफराज खान को क्यों मिलना चाहिए मौका? ये रहे 3 बड़े कारण

अब कब एक्शन में होंगे विराट कोहली

टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके विराट कोहली अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं. कोहली हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर आए थे, जहां उन्होंने काफी शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने तीन मैचों की इस सीरीज में कुल 144 रन बनाए थे, जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल रहे. अब वह वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे, जिसकी शुरुआत 27 सितंबर से होगी और आखिरी मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें- IND vs SL: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को लगा झटका, निसांका-मेंडिस चोटिल होने के कारण बाहर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola