Virat Kohli-Hardik Pandya: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद 4 जुलाई को बारबाडोस से वापस भारत लौटी। भारत पहुंचते ही टीम इंडिया का भव्य स्वागत किया गया। पहले टीम इंडिया ने नई दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की तो उसके बाद मुंबई में मेगा रोड शो किया। इसके बाद सभी खिलाड़ियों ने जीत के जश्न को वानखेड़े स्टेडियम में फैंस के साथ सेलिब्रेट किया।
वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने तिरंगा लेकर परेड भी निकाली। इस दौरान पूरे स्टेडियम में वंदे मातरम की गूंज थी, जिसको विराट कोहली और हार्दिक पांड्या भी खूब जोर-जोर से गा रहे थे। इस दौरान कोहली और पांड्या सबसे आगे थे। अब सोशल मीडिया पर ये खास वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें:- विक्ट्री परेड के दौरान टीम इंडिया के साथ क्यों नजर नहीं आए रिंकू सिंह? सामने आया ये बड़ा कारण
विराट-हार्दिक ने जश्न के मजे को कर दिया दोगुना
सबसे पहले टीम इंडिया ने मुंबई में मेगा रोड शो किया। रोड शो के दौरान फैंस काफी ज्यादा मात्रा में टीम इंडिया की बस के साथ मौजूद थे। मुंबई की सड़कों पर काफी भीड़ थी। रोड शो पूरा करने के बाद भारतीय टीम वानखेड़े स्टेडियम पहुंची। वानखेड़े स्टेडियम में भी फैंस भारी मात्रा में खिलाड़ियों का स्वागत करने पहुंचे थे। इस दौरान सभी खिलाड़ियों ने स्टेडियम में घूमकर वंदे मातरम की गूंज के साथ फैंस शुक्रिया भी किया। विराट कोहली और हार्दिक पांड्या वंदे मातरम गाने में सबसे आगे थे। इन दोनों को देखकर फैंस में भी काफी जोश भर गया था।
टीम इंडिया को मिले 125 करोड़ रुपये
वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया को सम्मानित करने के लिए एक छोटा सा प्रोग्राम भी रखा गया था। इस दौरान सभी खिलाड़ियों को स्टेज पर बुलाकर सम्मानित भी किया गया। इतना ही नहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तरफ से पूरी टीम इंडिया को 125 करोड़ रुपये का चेक भी दिया गया। जिसके लिए पूरी टीम को एक साथ स्टेज पर बुलाया गया था।
ये भी पढ़ें:- BCCI ने टीम इंडिया को सौपा 125 करोड़ रुपये का चेक, कोहली ने बुमराह को लेकर कह दी ये बड़ी बात
ये भी पढ़ें:- ट्रोलर्स बने फैन! जिस वानखेड़े में हुए थे ट्रोल, गूंज उठा ‘हार्दिक हार्दिक’ की आवाज से, देखें Video
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
2 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
4 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
5 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines