ट्रोलर्स बने फैन! जिस वानखेड़े में हुए थे ट्रोल, गूंज उठा 'हार्दिक हार्दिक' की आवाज से, देखें Video

Hardik Pandya: 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप जीतकर वापस आई टीम इंडिया का स्वागत भव्य तरह से किया जा रहा है। इस दौरान हार्दिक पांड्या के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके बारे में उन्होंने सोचा तक नहीं होगा।

l - 2024-07-04T220603.156

Hardik Pandya: 17 साल के लंबे इंतजार के बाद टीम इंडिया ने आखिरकार टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है। भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2007 में आखिरी टी20 वर्ल्ड कप जीता था। इस जीत में हार्दिक पांड्या का अहम योगदान रहा है। उन्हें इस टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया का उपकप्तान बनाया गया था। उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया है।

विज्ञापन

हार्दिक-हार्दिक के नारों से गूंजा वानखेड़े

विज्ञापन

आईपीएल की शुरुआत में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान बनाया था। फैंस को टीम मैनेजमेंट का ये फैसला पसंद नहीं आया था। जिस वजह से फैंस की तरफ से वानखेड़े में हर बार हार्दिक पांड्या को नेगेटिव रिएक्शन ही मिला था। लेकिन इस बार वानखेड़े में कुछ और देखने को मिला। टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर जैसी ही हार्दिक पांड्या मैदान में आए तो फैंस ने उनके नाम के नारे लगाने शुरू कर दिए। पूरा मैदान हार्दिक हार्दिक के नारे से गूंज उठा था।

विज्ञापन

करना पड़ा था आलोचना का सामना

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा था। स्टार खिलाड़ियों से सजी होने के बाद भी टीम प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाई थी। खुद हार्दिक भी अपनी फॉर्म से जूझ रहे थे। वो पूरे आईपीएल के दौरान बल्ले और गेंद दोनों से ही कुछ कमाल नहीं कर पाए थे।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

टी20 वर्ल्ड कप में दिखाया दम

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप में अपना दम दिखाया था। उन्होंने टूर्नामेंट में 144 रन बनाए थे और 11 विकेट हासिल किए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 150 से भी ज्यादा था। फाइनल मैच में भी उन्होंने 20 रन देकर तीन विकेट हासिल किए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ