Virat Kohli Duck in IPL: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हाल ही में आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मैच में बिना खाता खोले आउट हो गए. LSG के युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने अपनी दूसरी ही गेंद पर विराट को क्लीन बोल्ड कर दिया. प्रिंस ने ऐसी खतरनाक गेंद डाली कि विराट के साथ-साथ पूरा स्टेडियम हैरान रह गया.

पिछले तीन सालों में यह पहली बार था जब कोहली बाद IPL में शून्य पर आउट हुए. वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए वह नौ साल बाद डक पर पवेलियन लौटे. हालांकि, प्रिंस से पहले भी 10 गेंदबाजों ने कोहली को शून्य पर आउट किया है.

---विज्ञापन---

IPL में कितनी बार शून्य पर आउट हुए विराट?

विराट कहोली आईपीएल इतिहास में अब तक 11 बार शून्य पर आउट हो चुके हैं. पहली बार वह IPL 2008 में बिना खाता खोले आउट हुए थे. उस समय आशीष नेहरा ने मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए उन्हें पवेलियन की राह दिखाई थी. खास बात यह है कि 11 में से 7 बार भारतीय गेंदबाजों ने विराट को शून्य पर आउट किया है. वहीं, सिर्फ एक बार कोई स्पिनर उन्हें बिना खाता खोले आउट कर पाया है.

---विज्ञापन---

इन गेंदबाजों ने किया है विराट को शून्य पर आउट

IPL 2014 और 2022 के सीजन में विराट कोहली सबसे ज्यादा बार ‘डक’ पर आउट हुए और 3-3 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. विराट को 2014 में जहीर खान (MI), भुवनेश्वर कुमार (SRH) और संदीप शर्मा (PBKS) ने शून्य पर आउट किया. वहीं, 2022 में दुष्मंता चमीरा (LSG), मार्को यानसन (SRH) और जगदीश सुचित (SRH) ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा.

---विज्ञापन---

बता दें कि, प्रिंस यादव IPL इतिहास के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने जिन्होंने विराट को बोल्ड कर शून्य पर आउट किया. इससे पहले IPL 2016 में धवल कुलकर्णी ने गुजरात लॉयंस की ओर से खेलते हुए विराट को बोल्ड किया था.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- क्या टेस्ट क्रिकेट खेलने लायक हैं वैभव सूर्यवंशी? पूर्व दिग्गज ने दिया जवाब

इस टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा बार हुए शून्य पर आउट

विराट कोहली IPL इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सबसे ज्यादा 3 बार शून्य पर आउट हुए हैं. इसके अलावा मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वह दो-दो बार ‘डक’ पर आउट हुए हैं. वहीं, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात लायंस के खिलाफ वह 1-1 बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं.

---विज्ञापन---

विराट कोहली के IPL में शून्य पर आउट होने की पूरी लिस्ट

तारीखप्रतिद्वंद्वी टीमगेंदबाजखेली गई गेंदेंआउट होने का तरीकामैच का स्थान
28 मई 2008मुंबई इंडियंसआशीष नेहरा1कैच आउटबेंगलुरु
19 अप्रैल 2014मुंबई इंडियंसजहीर खान2कैच आउटदुबई
4 मई 2014सनराइजर्स हैदराबादभुवनेश्वर कुमार5कैच आउटबेंगलुरु
9 मई 2014पंजाब किंग्ससंदीप शर्मा1कैच आउटबेंगलुरु
24 मई 2016गुजरात लायंसधवल कुलकर्णी2बोल्डबेंगलुरु
23 अप्रैल 2017कोलकाता नाइट राइडर्सनाथन कूल्टर-नाइल1कैच आउटकोलकाता
19 अप्रैल 2022लखनऊ सुपर जायंट्सदुश्मंथा चमीरा1कैच आउटनवी मुंबई
23 अप्रैल 2022सनराइजर्स हैदराबादमार्को जानसेन1कैच आउटमुंबई (ब्रैबोर्न)
8 मई 2022सनराइजर्स हैदराबादजगदीशा सुचित1कैच आउटमुंबई (वानखेड़े)
23 अप्रैल 2023राजस्थान रॉयल्सट्रेंट बोल्ट1एलबीडब्ल्यूबेंगलुरु
7 मई 2026लखनऊ सुपर जायंट्सप्रिंस यादव2बोल्डलखनऊ

ये भी पढ़ें- विराट या गेल नहीं, इस खिलाड़ी ने जड़ा है IPL इतिहास का सबसे लंबा छक्का, लिस्ट में दूसरे नंबर पर चौंकाने वाला नाम