---विज्ञापन---

खेल

Virat Kohli Deepfake: विराट कोहली हुए डीपफेक के नए शिकार, पहले भी कई हस्तियां बन चुकी हैं निशाना

Virat Kohli Deepfake Victim: बॉलीवुड के बाद अब खेल की दुनिया में भी बड़ी-बड़ी हस्तियां डीपफेक वीडियो का शिकार बनने लगी हैं। ताजा मामला विराट कोहली का सामने आया है। इससे पहले सचिन तेंदुलकर, रश्मिका मंधाना के मामलों ने तूल पकड़ा था। अब कोहली का मामला भी बढ़ता नजर आ रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Virat Kohli Deepfake Victim: बॉलीवुड ही नहीं खेल की दुनिया में भी इन दिनों डीपफेक वीडियो पर लगातार विवाद जारी है। सबसे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंधाना के वीडियो पर विवाद हुआ था। उसके बाद क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर भी इसमें फंस गए। अब ताजा मामला विराट कोहली का सामने आया है। सोशल मीडिया पर मंगलवार 20 फरवरी को एक न्यूज चैनल की क्लिप के साथ विराट कोहली का वीडियो वायरल होने लगा। इस वीडियो में विराट कोहली के किसी अन्य इंटरव्यू को मॉर्फ करते हुए उनकी लिप्सिंग के साथ छेड़छाड़ हुई और किसी अन्य विराट जैसी आवाज को डालकर प्रचार किया गया।

कौन-कौन हो चुका है डीपफेक का शिकार?

हाल ही में दो दिन पहले बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर और कार्तिक आर्यन का डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। अब नया मामला विराट कोहली का आया है जिसके बाद सोशल मीडिया पर हड़कम्प मच गया है। सचिन तेंदुलकर ने पिछले महीने ही इसकी रिपोर्ट की थी और सोशल मीडिया पर गुस्सा निकाला था। अभी विराट की तरफ से इस पर किसी प्रतिक्रिया का इंतजार है।

---विज्ञापन---

https://twitter.com/_SaySatya/status/1759278255088259144

सचिन तेंदुलकर ने जमकर निकाला था गुस्सा

इससे पहले सचिन तेंदुलकर के एक इंटरव्यू वीडियो के साथ भी इसी तरह छेड़छाड़ की गई थी। सचिन ने इसके बाद सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया था। उसके बाद महाराष्ट्र के मंत्री ने इस पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए थे। विराट के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। एक ऑनलाइन ट्रेडिंग ऐप ने विराट के एक इंटरव्यू के साथ छेड़छाड़ की और अपने अनुसार शब्द बनाकर उनकी आवाज में डुप्लीकेट वॉइस ओवर किया। इससे ऐसा लग रहा था कि विराट इस ऐप का प्रचार कर रहे हैं। लेकिन फिर भी यह वीडियो पूरी तरह फेक था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: IPL 2024: ऋषभ पंत आईपीएल में वापसी के लिए तैयार! एक्सीडेंट के बाद पहली बार खेला मैच

बॉलीवुड हस्तियों का वायरल वीडियो

---विज्ञापन---

टीम इंडिया से ब्रेक पर हैं विराट

विराट कोहली इन दिनों टीम इंडिया से ब्रेक पर हैं। उन्होंने पारिवारिक कारणों से छुट्टी ले रखी है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का वह हिस्सा नहीं हैं। अभी साफ नहीं है कि मार्च के अंत में शुरू होने वाले आईपीएल 2024 में वह वापसी करते हैं या नहीं। कुछ दिनों पहले विराट के दोस्त एबी डिविलियर्स ने यह कहा था कि वह दूसरे बच्चे के पिता बनने वाले हैं। हालांकि, कुछ दिन बाद एबी खुद अपने बयान से पलट गए थे। अब देखना होगा कि विराट जो पिछले करीब एक महीने से सोशल मीडिया से भी दूर हैं, इस पर कैसे रिएक्ट करते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी देखें:- Hardik Pandya के एक Video ने IPL से पहले सनसनी मचाई!

First published on: Feb 20, 2024 07:51 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola