IND vs NZ, Virat Kohli Creates History: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में तूफानी अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला दूसरे वनडे में नहीं चला. शनिवार को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे मैच में कोहली सिर्फ 7 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हो गए. उनकी पारी में एक चौका शामिल रहा. उन्हें तेज गेंदबाज जैकब डफी ने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर पवेलियन भेज दिया. हालांकि, दूसरे वनडे में कोहली भले ही बल्ले से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे, लेकिन उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. इस छोटी पारी के साथ कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है.
विराट कोहली ने तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
38 वर्षीय विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक 38 वनडे मुकाबलों में 56.51 की औसत से 1978 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 7 शतक और 11 अर्धशतक निकले हैं. उन्होंने साल 2010 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला वनडे मुकाबला खेला था. इससे पहले यह रिकॉर्ड रिकी पोंटिंग के नाम था. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 51 वनडे मैचों में 45.83 की औसत से 1971 रन बनाए थे. उनके नाम 6 शतक और 12 अर्धशतक दर्ज हैं. कोहली ने ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में 74 रनों की शानदार पारी खेलकर पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी की थी. इसके बाद वेलिंगटन में अपना खाता खोलते ही उन्होंने पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया.
वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
- 1978 – विराट कोहली (भारत)
- 1971 – रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)
- 1750 – सचिन तेंदुलकर (भारत)
- 1568 – कुमार संगकारा (श्रीलंका)
- 1519 – सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)
- 1449 – जैक्स कैलिस (साउथ अफ्रीका)
खबर अपडेट हो रही है…
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
59 mins agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
1 hr agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
2 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
3 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
4 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
4 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
5 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने किया कमबैक, अय्यर-राहुल ने संभाली पारी
7 hrs agoमोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines