हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन

Virat Kohli Created History: विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे मैच में इतिहास रच दिया. 12 रन बनाते ही वह नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए वनडे क्रिकेट में 13 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

विज्ञापन
विराट कोहली ने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है (Image: ANI)

Virat Kohli Created History: भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में पहला वनडे मैच खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने काफी प्रभावित किया और न्यूजीलैंड ने सिर्फ 186 रन स्कोरबोर्ड पर दर्ज किए. विराट कोहली ने इस मुकाबले में इतिहास रच दिया और नंबर 3 पर खेलते हुए उन्होंने 13 हजार रन पूरे किए. नंबर 3 पर रिकी पोंटिंग और कुमार संगकारा जैसे दिग्गज भी खेले लेकिन जो काम विराट ने किया है, वो कोई नहीं कर पाया है.

विराट कोहली ने रचा इतिहास

नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए रिकी पोंटिंग ने खूब सफलता हासिल की. उन्होंने तीसरे स्थान पर उतरते हुए 330 पारियों में 12,662 रन बनाए. विराट कोहली भी अपने वनडे करियर में अधिकतम नंबर 3 पर खेले हैं और उन्होंने अब इस स्थान पर इतिहास रच दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले विराट नंबर 3 पर खेलते हुए 250 पारियों में 12988 रन बना चुके थे. 13 हजार का आंकड़ा छूने के लिए उन्हें सिर्फ 12 रनों की जरूरत थी. विराट ने ऑकलैंड में 12+ रन बनाकर इतिहास रच दिया है. वह दुनिया के पहले खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 13 हजार रन बनाए हैं.

नंबर 3 पर सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ीदेशपारीनाबादरनऔसत
विराट कोहलीटीम इंडिया 2503912,98861.55
रिकी पोंटिंगऑस्ट्रेलिया3303212,66242.49
कुमार संगकाराश्रीलंका238209,74744.71
जैक कैलिसदक्षिण अफ्रीका200307,77445.73
केन विलियमसनन्यूजीलैंड140146,50451.62

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया जोरदार रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई शानदार फिटनेस

विज्ञापन

विराट कोहली ने पकड़ा अनोखा कैच

मैच के दौरान विराट कोहली सिर्फ 13 हजार रन पूरे करने के कारण ही चर्चा का विषय नहीं रहे हैं. भारत की गेंदबाजी के दौरान विराट ने शानदार कैच पकड़ा. अंशुल कंबोज की गेंद पर नाथन स्मिथ ने डिफेंस करने की कोशिश की लेकिन ऐज लगकर गेंद दूसरी स्लिप पर गई. विराट ने इसी बीच चपलता दिखाते हुए डाइव लगाई और एक हाथ से कैच पकड़ा. हर कोई यह देखकर हैरान रह गया. विराट ने शानदार अंदाज में सेलिब्रेट किया. द रन मशीन का यह कैच सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

रोहित शर्मा ने भी मैच के दौरान अपनी शानदार फिटनेस का प्रदर्शन किया. उन्होंने डाइव लगाते हुए गेंद रोकी और डेरिल मिचेल का शानदार रन आउट किया. विराट और रोहित, दोनों ही यह दिखा रहे हैं कि वे वर्ल्ड कप को लेकर सीरियस हैं और लगातार अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: क्या मोहम्मद सिराज के साथ हुई ‘नाइंसाफी’? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने का कारण आया सामने

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola