FIFA World Cup 2026, Virat Kohli: भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की लोकप्रियता सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि दुनिया भर के खेल प्रेमियों के बीच कोहली की दीवानगी देखनी मिलती है. यही वजह है कि फुटबॉल के सबसे बड़े टूर्नामेंट में भी उनका जलवा देखने को मिला. फीफा वर्ल्ड कप 2026 में एक मुकाबले के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने भारतीय क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया.
मैच के दौरान स्टैंड्स में एक फैन किंग कोहली के नाम वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जर्सी लेकर पहुंचा. इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.
फीफा वर्ल्ड कप में दिखा विराट कोहली का क्रेज
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फ्रांस और इराक के बीच खेले गए मुकाबले में एक फैन विराट कोहली की RCB वाली जर्सी लेकर पहुंचा. स्टेडियम में मौजूद हजारों फुटबॉल प्रशंसकों के बीच इस फैन ने कोहली की 18 नंबर की जर्सी के साथ सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. इसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि किंग कोहली का क्रेज अब खेल और देशों की सीमाओं से काफी आगे निकल चुका है.
बता दें कि, कोहली ने अपना पूरा IPL करियर आरसीबी के साथ बिताया है और वह इस फ्रेंचाइजी की सबसे बड़ी पहचान बन चुके हैं. यही वजह है कि फैंस अक्सर दुनिया के कई अलग-अलग खेल आयोजनों में आरसीबी की जर्सी पहने नजर आते हैं, जो कोहली के प्रति लोगों की दीवानगी को दिखाता है.
ये भी पढ़ें- VIDEO: डेब्यू से पहले वैभव सूर्यवंशी का ‘तूफान’, भारतीय गेंदबाजों की लगा दी क्लास
इस दिन मैदान पर उतरेंगे किंग कोहली
विराट कोहली आखिरी बार आईपीएल 2026 में एक्शन में नजर आ थे, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरसीबी को लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने में अहम भूमिका निभाई. अब कोहली जल्द ही टीम इंडिया की जर्सी में नजर आएंगे. टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके कोहली अब भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं. भारत की अगली वनडे सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली है, जिसकी शुरुआत 14 जुलाई से होगी. इस तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है और इस सीरीज में कोहली भी धमाल मचाते हुए नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें- डेब्यू मैच में वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर होंगे ये 5 बड़े रिकॉर्ड, आयरलैंड की धरती पर रचा जाएगा इतिहास!
संबंधित खबरें
दिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
14 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
15 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
31 mins agoSAFF Championship 2026: भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से दी मात
53 mins agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines