Virat Kohli-Rohit Sharma: टीम इंडिया के दो दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं, यह सवाल काफी समय से चर्चा में है. टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके रोहित-विराट अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में भारत के लिए खेलते हैं. दोनों दिग्गज आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर आए थे, जहां रोहित के संन्यास लेने की खबरें भी सामने आई थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ.
हालांकि, भारत की 2027 वनडे वर्ल्ड कप टीम में रोहित-विराट की जगह को लेकर अब भी सवाल बना हुआ है. इसी बीच कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने विराट और रोहित को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप की टीम में दोनों दिग्गजों की जगह को लेकर कोई सवाल नहीं होना चाहिए.
‘इस पर चर्चा भी नहीं होनी चाहिए’
विराट कोहली के 2027 वनडे वर्ल्ड कप टीम में जगह को लेकर उनके बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने इंडिया टूडे से बातचीत में कहा, ”मुझे लगता है कि आपको खुद देखना चाहिए कि वह क्या कर रहा है. उसने पिछले कुछ मैचों में क्या किया है और वह मैदान पर कैसा कर रहा है. इसलिए मुझे लगता है कि इस पर चर्चा भी नहीं होनी चाहिए.”
गौरतलब है कि 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से कोहली वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं. उन्होंने 12 मैचों में 76 के औसत से 760 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं. राजकुमार का मानना है कि कोहली ने अपने प्रदर्शन से पहले ही अपने दावेदारी साबित कर दी है.
रोहित शर्मा मैच विनर हैं – राजकुमार
कोहली के कोच राजकुमार ने आगे पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को लेकर भी यही बात दोहराई. उन्होंने कहा, ”मेरा मतलब है कि बतौर खिलाड़ी, मुझे लगता है कि वो शानदार हैं. इसमें कोई शक नहीं कि वे मैच विनर हैं. जब उनका दिन होता है, तो मैच जीत ही लेते है.” उन्होंने जोर देते हुए कहा कि रोहित अभी भी शानदार खेल रहे हैं और सिलेक्टर्स की योजनाओं में मजबूती से बने हुए हैं.
39 वर्षीय रोहित अपने वनडे भविष्य को लेकर लगातार चर्चा में हैं. उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से 15 मैचों में 727 रन बनाए हैं. जिसमें दो शतक शामिल है. हिटमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स वनडे में धमाकेदार शतक जड़कर अपने आलोचकों का जवाब दे दिया है और संन्यास की अटकलों को गलत साबित कर दिया है.
ये भी पढ़ें- Sher-E-Punjab T20 League: सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगी शुभमन गिल की टीम? दूसरों के हाथों में फाजिल्का फाल्कन की किस्मत
‘भगवान ने उन्हें क्रिकेट के लिए ही बनाया था’
राजकुमार ने कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि, ”उन्हें अपनी क्षमता पर जबरदस्त भरोसा था और वे बहुत मेहनत करते हैं. उनकी वर्क एथिक्स बेहतरीन है. मेरा मतलब है कि भगवान ने उन्हें क्रिकेट के लिए ही बनाया था और उनकी कार्यशैली सचमुच शानदार थी, इसीलिए वे इतने बड़े खिलाड़ी बने.”
उन्होंने आगे कहा, ”उन्होंने फिटनेस के प्रति सिर्फ क्रिकेटर्स नहीं, बल्कि पूरे देश को जागरूक किया है. उन्होंने भारतीय क्रिकेट में काफी योगदान दिया है और मुझे उस पर गर्व है. हम आपस में भी बात करते रहते हैं. जब वो कप्तान बने तो उन्होंने कहा था कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि हम वहां पहुंचेंगे. मतलब, यह बहुत यादगार पल है. हम उन दिनों को हमेशा याद करते हैं.”
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी बनेंगे सफल कप्तान? ईशान किशन ने 15 साल के युवा बल्लेबाज को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
43 mins ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
50 mins agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
1 hr agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
2 hrs agoIPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoकुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
2 hrs agoमंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
3 hrs agoएशियन गेम्स के सितारों से मिले PM मोदी, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया मान
4 hrs agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines