T20 World Cup 2024: भारत में इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग 2024 खेला जा रहा है। IPL 2024 में अब तक 10 मुकाबले खेले जा चुके हैं। शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच हुए मुकाबले को छोड़ दें तो सभी मैचों में होम टीम का दबदबा देखने को मिला है। लीग के इस सीजन में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ने में कामयाब हो रहे हैं। इस बीच टीम इंडिया को एक तूफानी ओपनर भी मिल गया है। यह सलामी बल्लेबाज IPL 2024 के बाद होने वाले टी20 विश्व कप 2024 में रोहित शर्मा का जोड़ीदार हो सकता है।
रोहित करेंगे पारी की शुरुआत
कुछ हफ्तों पहले ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने ऐलान किया था कि टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा ही भारतीय टीम के कप्तान होंगे। अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले रोहित करीब 1 साल से इस फॉर्मेट से दूर थे। उनकी जगह हार्दिक पांड्या भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे थे। अब जब रोहित विश्व कप में उतरेंगे तो उनका जोड़ीदार कौन होगा? इसका जवाब IPL 2024 में मिल गया है।
2 फिफ्टी जड़ चुके हैं
IPL 2024 की अभी शुरुआत ही है। लीग में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतर रहे हैं। विराट बीते कुछ सालों से IPL में बतौर सलामी बल्लेबाज ही खेल रहे हैं। लीग के 17वें सीजन में विराट कोहली अब तक खेले 3 में से 2 मैच में अर्धशतक लगा चुके हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मैच में विराट ने 21 रन बनाए थे। पंजाब किंग्स के विरुद्ध विराट ने 49 गेंदों पर 77 और कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ पिछले मैच में 59 गेंदों पर 83 रन जड़ दिए थे। ऐसे में विराट विश्व कप में रोहित के जोड़ीदार बन सकते हैं।
IPL में बतौर सलामी बल्लेबाज विराट का प्रदर्शन
IPL में बतौर सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने 101 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 44.61 की औसत और 135.72 की स्ट्राइक रेट से 3792 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 28 अर्धशतक और 7 शतक निकले हैं। दूसरे ओर विराट ने 3 नंबर 93 मुकाबले खेले हैं और 35.19 की औसत और 123.79 की स्ट्राइक रेट से 2815 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें: DC vs CSK: पहली जीत को तरस रहे ऋषभ पंत, ‘थाला’ को देनी है टक्कर, तो ये 2 बदलाव जरूरी
ये भी पढ़ें: IPL 2024: इन दो खिलाड़ियों के लिए आखिरी चांस, देखें GT और SRH की संभावित Playing 11
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
47 mins agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
1 hr agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
1 hr agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
2 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
2 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
3 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
3 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
4 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines