'लोगों को शायद पता नहीं…' फाइनल में कोहराम मचाने के बाद Vaibhav Sooryavanshi ने किया बड़ा खुलासा, खोला सफलता का राज

Vaibhav Sooryavanshi: ट्राई सीरीज के फाइनल वैभव सूर्यवंशी ने 94 रनों की तूफानी पारी खेली और टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला.

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi: श्रीलंका में खेली गई वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में इंडिया ए ने श्रीलंका ए को 66 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया. भारत की इस जीत के हीरो 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से श्रीलंकाई गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी और सिर्फ 29 गेंदों पर 94 रन की तूफानी पारी खेली. उनकी इस मैच जिताऊ पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वहीं, POTM अवॉर्ड जीतने के बाद वैभव ने वनडे क्रिकेट को लेकर एक बड़ा खुलासा किया.

विज्ञापन

फाइनल जीतने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने क्या कहा?

मैच के बाद जब वैभव सूर्यवंशी से पूछा गया कि क्या फाइनल से पहले खराब फॉर्म को लेकर उन पर दबाव था, तो उन्होंने साफ तौर पर इससे इनकार कर दिया. वैभव ने कहा, “मैंने इस बारे में ज्‍यादा कुछ नहीं सोचा, बस शुरुआती 10 ओवरों का पूरा फायदा उठाना चाहता था और जो प्लान बनाया था, उसे लागू करना चाहता था. क्या उन पर दबाव था क्योंकि सबकी नजरें उन्हीं पर थीं? कोई दबाव नहीं था, लेकिन मैं उन प्लान को लागू करने की कोशिश कर रहा था जो काम नहीं कर रहे थे.”

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, “मैंने कोच से बात की और प्रैक्टिस में उस पर काम किया. आज प्लान सही तरीके से लागू किया और नतीजा अपने आप सामने आ गया.”

वनडे क्रिकेट को लेकर किया बड़ा खुलासा

वहीं, जब वैभव से इस ट्राई सीरीज से मिली सीख के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस दौरे ने उन्हें काफी कुछ सिखाया है. साथ ही उन्होंने हंसते हुए कहा कि लोग शायद नहीं जानते कि वह काफी 50 ओवर क्रिकेट खेल चुके हैं.

विज्ञापन

वैभव ने कहा, “मैंने इस सीरीज से बहुत कुछ सीखा, लेकिन मैं 50 ओवर का क्रिकेट बहुत खेल चुका हूं. लोगों को शायद पता नहीं है. अलग-अलग परिस्थितियां और पिचें थीं, इसलिए बल्लेबाजी का तरीका भी बदलना पड़ा. लेकिन मुझे इन परिस्थितियों में खेलना काफी पसंद आया और यह मेरे लिए एक शानदार अनुभव रहा.”

ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के दम पर टीम इंडिया बनी चैंपियन, फाइनल में श्रीलंका को दी करारी मात

शतक से सिर्फ 6 रन से चूके वैभव

फाइनल में वैभव सूर्यवंशी के पास शतक पूरा करने का शानदार मौका था, लेकिन वह महज 6 रन से चूक गए. अपनी 94 रन की पारी में उन्होंने 10 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के लगाए. उनके अलावा, कप्तान तिलक वर्मा ने भी अहम भूमिका निभाई और 90 गेंदों में 67 रन बनाए. दोनों बल्लेबाजों की पारियों की बदौलत भारत ए ने 50 ओवर में 377 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. 378 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ए की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 311 रन पर ऑलआउट हो गई. इस जीत के साथ भारत ए ने ट्राई सीरीज का खिताब अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ