हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: विराट कोहली ने रच दिया इतिहास, सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले बने भारतीय खिलाड़ी

Virat Kohli: विराट कोहली वनडे में भारत की ओर से सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड तोड़ा है।

विज्ञापन

Virat Kohli: विराट कोहली ने भारत-पाकिस्तान मैच में बड़ा करिश्मा कर दिया। उन्होंने पूर्व दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद अजहरुद्दीन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। विराट कोहली वनडे प्रारूप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट से पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भारत के लिए सबसे ज्यादा कैच पकड़े थे। लेकिन अब इस फेहरिस्त में विराट कोहली सबसे आगे निकल गए हैं।

विराट कोहली का करिश्मा

पाकिस्तान के खिलाफ एक कैच पकड़ते ही विराट कोहली के नाम बड़ा करिश्मा दर्ज हुआ। विराट कोहली वनडे में अब 157 कैचों के साथ सबसे भारत के सबसे सफल फील्डर बन गए हैं। वहीं मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम वनडे में 156 कैच दर्ज हैं। विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ अजहरुद्दीन के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। हालांकि इस मैच में विराट कोहली ने 2 कैच लिए थे और उनके नाम अब वनडे में 158 कैच दर्ज हो गए हैं।

विराट कोहली बने तीसरे खिलाड़ी

वनडे क्रिकेट में विराट कोहली सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में दुनिया के तीसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं।वनडे में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का कीर्तिमान श्रीलंका के महेला जयवर्धने के नाम है, जिन्होंने 218 कैच पकड़े हैं। इसके अलावा रिकी पोंटिंग दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 160 कैच पकड़े हैं, जबकि विराट इस लिस्ट में 158 कैचों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
खिलाड़ी का नाम कैच देश
महेला जयवर्धने 218 श्रीलंका
रिकी पोंटिंग 160 ऑस्ट्रेलिया
विराट कोहली 158 भारत
मोहम्मद अजहरुद्दीन 156 भारत
रॉस टेलर 142 न्यूजीलैंड
सचिन तेंदुलकर 140 भारत

वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी का नाम कैच मैच देश
विराट कोहली 158 299 भारत
मोहम्मद अजहरुद्दीन 156 334 भारत
सचिन तेंदुलकर 140 463 भारत
राहुल द्रविड़ 124 344 भारत
सुरेश रैना 102 226 भारत

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola