हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विराट कोहली दूसरी बार बने पापा, अनुष्का शर्मा ने दिया बेटे को जन्म; दुनिया को बताया नाम

Virat Kohli-Anushka Sharma Second Child Named Akaay: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दूसरी बार माता-पिता बने हैं। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है।

विज्ञापन
Virat Kohli Anushka Sharma Welcomes Second Child Boy (Image- News 24)

Virat Kohli-Anushka Sharma Second Child: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली लंबे समय से टीम इंडिया से दूर हैं। उन्होंने मंगलवार को लंबे समय से चली आ रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने बताया कि वह और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा 15 फरवरी को अपने दूसरे बच्चे के माता-पिता बने। उन्होंने बताया कि वामिका के भाई का दुनिया में स्वागत है और उन्होंने अपने बेटे का नाम भी बताया। विराट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पोस्ट पर जानकारी दी और अपने बेटे का नाम बताया। गौरतलब है कि विराट पिछले कुछ समय से टीम इंडिया से दूर हैं।

विराट कोहली ने क्या कहा?

विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लेटर पोस्ट किया और उसमें लिखा,’काफी खुशी के साथ मैं सभी को बताना चाहता हूं कि 15 फरवरी को हमने अपने घर पर वामिका के छोटे भाई अकाय (Akaay) का स्वागत किया। हम आप सभी की इस अवसर पर शुभकामनाएं चाहते हैं। इस वक्त भी मैं आप सभी से अपनी प्राइवेसी की कामना करूंगा।’

अकाय नाम का क्या होता है अर्थ?

विराट कोहली ने जो नाम इंस्टाग्राम पर लिखा है उसे इसे हिंदी में लिखते हैं अकाय और इंग्लिश में Akaay, अब आप सोच रहे होंगे आखिर इस नाम का अर्थ क्या है। अकाय के कई अर्थ होते हैं वैसे एक अर्थ इसका होता है शरीरहीन यानी बिना काय वाला। वहीं अकाय का अर्थ वैज्ञानिक तौर पर होता है पूर्ण चंद्र या पूर्णिमा की रात का चांद। इंग्लिश में इसे Fullmoon भी कहते हैं।

विज्ञापन

IPL में विराट कोहली की वापसी तय!

अब विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। वह लंबे समय से टीम से दूर हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पूरी टेस्ट सीरीज से वह बाहर हैं। खबरें ऐसी भी थीं कि वह भारत में हैं ही नहीं। अब यह भी अटकलें हैं कि वह अपने पारिवारिक कार्य से शायद निवृत्त हो जाएंगे और आईपीएल 2024 से पहले खेलने के लिए तैयार होंगे। आईपीएल की शुरुआत संभवत: 22 मार्च से हो सकती है। लेकिन अभी इसका पूरा शेड्यूल आना बाकी है।

यह भी पढ़ें- Virat Kohli Deepfake: विराट कोहली हुए डीपफेक के नए शिकार, पहले भी कई हस्तियां बन चुकी हैं निशाना

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फैंस हुए खुश

विराट कोहली के इस पोस्ट से किंग के फैंस खुश हो गए। सभी ने अपने-अपने अंदाज में जूनियर विराट का स्वागत किया। किसी ने लिखा कि क्रिकेट के नए भगवान का जन्म हो गया है। वहीं किसी ने यह कहा कि जूनियर किंग का जन्म हुआ है। ऐसे ही कई बेहतरीन-बेहतरीन कमेंट विराट के पोस्ट पर आ रहे हैं। कई पूर्व क्रिकेटर्स भी इस पर कमेंट कर रहे हैं। सबसे जल्दी कमेंट किया टर्बनेटर हरभजन सिंह ने।

यह भी देखें:- Virat Kohli दूसरी बार बने पिता! ख़ुद बताया घर में कौन नया मेहमान आया?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola