18 Years Of Virat Kohli in International Cricket: क्रिकेट जगत के महानतम खिलाड़ियों में शुमार विराट कोहली ने आज ही के दिन यानी 18 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था. ‘चेज मास्टर’ के नाम से मशहूर विराट ने 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ दांबुला में वनडे के रूप में अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था. तब किसी ने सोचा नहीं था कि ये खिलाड़ी पूरे वर्ल्ड क्रिकेट पर राज करेगा और क्रिकेट का ‘किंग’ बन जाएगा.
37 वर्षीय कोहली ने आज इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 18 साल पूरे कर लिए हैं और इस 18 साल के बेमिसाल सफर में उन्होंने कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं, जिन्हें तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं है. तो आइए इस मौके पर एक नजर डालते हैं विराट के उन 18 ऐतिहासिक कारनामों पर, जो उन्हें क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ियों में शामिल करते हैं.
- वनडे में 50+ शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज: विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 50 या उससे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र क्रिकेटर हैं. उनके नाम अब तक 54 वनडे शतक दर्ज हैं.
- एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा शतक: मौजूदा इंटरनेशनल क्रिकेटरों में विराट के नाम एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा 11 शतक हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने 2017 और 2018 में लगातार दो साल यह कारनामा किया.
- एक वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन: 2023 वनडे वर्ल्ड कप में विराट ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 765 रन ठोके थे. यह किसी एक वर्ल्ड कप संस्करण में बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं.
- वनडे में सबसे तेज 8 से 14 हजार रन: ‘रन मशिन’ के नाम जाने वाले विराट के नाम वनडे में सबसे तेज 8,000, 9,000, 10,000, 11,000, 12,000, 13,000 और 14,000 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है.
- एक दशक में 20 हजार+ इंटरनेशनल रन: विराट 2011 से 2020 के बीच एक दशक में 20,000 या उससे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले इकलौते क्रिकेटर हैं.
- रन चेज में शतकों के बादशाह: ‘चेज मास्टर’ के नाम से मशहूर विराट कोहली ने वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए कुल 29 शतक लगाए हैं. इनमें 24 शतक भारत की जीत में आए, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है.
- सबसे ज्यादा टेस्ट जीतने वाले भारतीय कप्तान: विराट कोहली सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान है. कोहली की कप्तानी में भारत ने 40 टेस्ट मैच जीते, जो किसी भारतीय कप्तान के लिए सर्वाधिक हैं.
- सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड: विराट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 71 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है. इस मामले में वह ओवरऑल सिर्फ सचिन तेंदुलकर से पीछे हैं.
- टेस्ट में सबसे तेज 7000 रन: विराट कोहली के नाम भारतीय टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 7000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड दर्ज है. कोहली ने महज 81 टेस्ट मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी.
- भारतीय कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी: विराट कोहली के नाम बतौर कप्तान सबसे ज्यादा 7 टेस्ट दोहरे शतक हैं, जो किसी भी भारतीय कप्तान से सर्वाधिक है.
- विदेशी टेस्ट सीरीज में लगातार 4 शतक: विराट विदेशी जमीन पर खेली गई टेस्ट सीरीज में लगातार चार शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं.
- सबसे तेज टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान: 2017 में श्रीलंका के खिलाफ विराट ने सिर्फ 93 गेंदों में शतक जड़ा था, जो किसी भारतीय कप्तान का सबसे तेज टेस्ट शतक है.
- श्रीलंका के खिलाफ वनडे शतकों का रिकॉर्ड: किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट के नाम है. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 10 शतक जड़े हैं.
- श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक: विराट ने श्रीलंका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 15 शतक लगाए हैं, जो एक रिकॉर्ड है.
- वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक: विराट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 9 शतक लगाए हैं, जो सर्वाधिक हैं.
- सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड: विराट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 22 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड अपने नाम किया है.
- T20I में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज: विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल में 7 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता है, जो इस फॉर्मेट में सर्वाधिक है.
- तीनों फॉर्मेट में 900+ ICC रेटिंग: विराट कोहली दुनिया के इकलौते क्रिकेटर हैं, जिन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल तीनों फॉर्मेट में 900 से ज्यादा ICC रेटिंग पॉइंट हासिल किए हैं.
ये भी पढ़ें- Hockey World Cup 2026: 19 अगस्त को होगा भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, नोट कर लीजिए समय
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
30 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
57 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines