Vinod Kambli: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली इन दिनों काफी खराब समय से गुजर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कभी करोड़ों के मालिक रहने वाले कांबली आज पैसों के लिए भी मोहताज हैं। सोशल मीडिया पर भी कांबली के कई वीडियो सामने आ चुके हैं जिसमें उनकी हालत काफी खराब दिखाई दे रही है।
कांबली की ये हालत देखकर हर कोई परेशान भी दिख रहा है। खुद सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज ने उनकी मदद की बात कही है। वहीं अब साल 1983 विश्व कप विजेता टीम इंडिया के कप्तान रहे कपिल देव ने विनोद कांबली की मदद की बात कही है, लेकिन इसको लेकर कपिल देव ने एक शर्त भी रखी है।
एक शर्त पर करेंगे कांबली की मदद
न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए कपिल देव ने कहा कि, “हम सभी को उसका समर्थन करने की कोशिश करनी चाहिए। लेकिन हमसे ज्यादा उसे खुद का समर्थन करना होगा। अगर कोई व्यक्ति खुद का ख्याल नहीं रख सकता तो हम उसका ख्याल नहीं रख सकते। हमने जो देखा है, उससे सभी क्रिकेटर बहुत दुखी हैं। मैं चाहता हूं कि उसके सबसे करीबी दोस्त उसकी मदद करें, ताकि वह खुद का ख्याल रख सके और रिहैब में वापस जा सके। लोगों को यह बीमारी होती है, लेकिन आपको रिहैब में वापस जाना ही पड़ता है और हम सभी उसका समर्थन करेंगे।”
ये भी पढ़ें:- विनोद कांबली ने सचिन तेंदुलकर को किया था काफी परेशान, पूर्व दिग्गज ने किया बड़ा खुलासा
गावस्कर ने भी कही थी बड़ी बात
विनोद कांबली की मौजूदा हालत को देखकर हर कोई चिंतित है। उनकी हालत ऐसी है कि वे खुद के सहारे से सही से चल भी नहीं पाते हैं। वहीं कुछ दिनों पहले टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा था कि, साल 1983 की टीम उनकी मदद करना चाहती है। हम चाहते हैं कि वे फिर से अपने पैरों पर खड़े हों।
ये भी पढ़ें:- हेड-सिराज की लड़ाई पर जोश हेजलवुड ने दिया बड़ा बयान, तेज गेंदबाज को बताया दूसरा विराट कोहली
संबंधित खबरें
LIVE: रोहित-विराट की वापसी पर फैंस की नजर, ऑकलैंड में खेला जाएगा पहला वनडे
7 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines