हेड-सिराज की लड़ाई पर जोश हेजलवुड ने दिया बड़ा बयान, तेज गेंदबाज को बताया दूसरा विराट कोहली

Josh Hazlewood: ट्रेविस हेड और मोहम्मद सिराज के बीच हुई लड़ाई में जोश हेजलवुड ने अपना बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सिराज का नाम विराट कोहली से जोड़ा है।

IND vs AUS (45)

Josh Hazlewood: एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के बीच जुबानी जंग हुई थी। सिराज ने हेड को क्लीन बोल्ड कर दिया था, जिसके बाद दोनों के बीच जबरदस्त एग्रेशन देखा गया था। हालांकि इस लड़ाई के बाद दोनों खिलाड़ियों ने अपनी बात रखी थी। अब हेड और सिराज के बीच हुई बहसबाजी को लेकर ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ गेंदबाज जोश हेजलवुड ने बड़ा बयान दिया है।

विज्ञापन

जोश हेजलवुड ने दिया बड़ा बयान

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी जोश हेजलवुड ने दोनों के बीच हुई जुबानी जंग पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इस दौरान उन्होंने सिराज को विराट कोहली से भी जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि मैंने सिराज के साथ आरसीबी में बिताए अपने समय का वास्तव में आनंद लिया है। वह शायद एक हद तक एग्रेसिव वाला खिलाड़ी है। वह एक ऐसा खिलाड़ी है जो विराट की तरह है, बहुत भावुक है, खेल के प्रवाह के साथ चलता है, दर्शकों को उत्साहित करता है। उन्होंने पिछले कुछ सालों में आईपीएल में शानदार स्पेल किया है।

विज्ञापन

हेजलवुड भी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन वह दूसरा मैच नहीं खेल पाए थे। वह साइड स्ट्रेन की समस्या से जूझ रहे हैं। हालांकि पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में इस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया और विराट कोहली को आउट किया था।

विज्ञापन

सिराज और हेड पर आईसीसी ने सुनाया फैसला

दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद हेड ने सिराज को लेकर कहा था कि उन्होंने तेज गेंदबाज की तारीफ की थी। लेकिन सिराज ने उन्हें गलत इशारा किया, जबकि दूसरी तरफ सिराज ने कहा था कि हेड झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने आउट होने के बाद मुझे गाली दी थी।

सिराज और हेड को आपस में भिड़ना भारी पड़ गया। 9 दिसंबर को आईसीसी ने दोनों पर बड़ा फैसला सुनाते हुए कड़ा एक्शन लिया।  सिराज की मैच फीस में 20 फीसदी की कटौती हुई है, जबकि हेड को कड़ी चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ